लाइव न्यूज़ :

सपा के लालजी और राम अचल भाजपा के लिए बनेंगे चुनौती, सपा में बढ़ा कद, ओम प्रकाश राजभर का प्रभाव काटने की चुनौती

By राजेंद्र कुमार | Updated: July 19, 2023 18:32 IST

पूर्व मंत्री लालजी वर्मा और राम अचल राजभर दोनों बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। एक दौर था जब बसपा सुप्रीमो मायावती इन दो नेताओं पर आंख मूंद कर भरोसा करती थी। अब सपा में दोनों नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देलालजी वर्मा और रामअचल राजभर को मिली सपा में अहम जिम्मेदारीकुर्मी व राजभर वोटरों को साधने के फिराक में है सपालालजी वर्मा और राम अचल राजभर दोनों बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं

लखनऊ: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश (यूपी) की राजनीति काफी महत्वपूर्ण हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यूपी से सबसे अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इस टार्गेट को हासिल करने के लिए बीते दिनों भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सपा से नाता तोड़ने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को भाजपा में शामिल किया।

इसके साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से भी चुनावी गठबंधन किया ताकि पार्टी में जातीय समीकरण को मजबूत किया जा सके। भाजपा की इस रणनीति को भांपते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव भी अब सूबे की सियासत साधने के लिए जातीय समीकरणों को साधने में जुट गए हैं। जिसके चलते उन्होने भी कभी बसपा के खेवनहार रहे दो प्रमुख रणनीतिकारों लालजी वर्मा और रामअचल राजभर का पार्टी में कद बढ़ाते हुए उन्हे अहम जिम्मेदारी दी है। इन नेताओं के जरिए अखिलेश सूबे में कुर्मी और राजभर मतदाताओं को साधने में जुटेंगे।  

सपा गठबंधन से ओमप्रकाश राजभर के अलग होकर भाजपा के साथ जाने के बाद अखिलेश अब लालजी वर्मा और रामअचल राजभर को पार्टी के प्रमुख नेता के रूप मे पेश करने लगे हैं। गत मंगलवार को अखिलेश यादव बंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की बैठक में लालजी वर्मा और रामअचल राजभर को साथ लेकर गए। ऐसे करते हुए अखिलेश यादव ने सभी को पार्टी में इन नेताओं के बढ़े हुए कद का संकेत किया। अब विपक्षी नेताओं में लालजी वर्मा और रामअचल राजभर को अपना दल (एस) की मुखिया अनुप्रिया पटेल और सुभासपा के सर्वेसर्वा ओमप्रकाश राजभर के काट के रूप में देखा जाने लगा है। कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव अब लालजी वर्मा और रामअचल राजभर के सहारे कुर्मी व राजभर वोटरों को साधने के फिराक में हैं।

सपा अपने कुनबे को इनके जरिए मजबूत करने में जुटेगी। इन नेताओं के जरिए अखिलेश यादव पूर्वांचल की सियासत भाजपा और ओमप्रकाश राजभर को चुनौती देगी। अपनी इस मंशा को अखिलेश यादव ने छुपाया भी नहीं और उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में पूर्व मंत्री लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को शामिल करा कर यह संदेश दे दिया है कि कुर्मी और राजभर वोटों पर उनकी पैनी नजर है। अब इन दो जातियों के मतदाताओं को साधने में इनकी बड़ी भूमिका होगी। वैसे भी पूर्वांचल में राजभर और कुर्मी मतदाताओं की बाहुल्यता है। मोदी सरकार में मंत्री और अपना दल (एस) की मुखिया अनुप्रिया पटेल और ओमप्रकाश राजभर के जरिए भाजपा भी कुर्मी और राजभर मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की फिराक में है। ऐसे में लालजी वर्मा और र राम अचल राजभर अब भाजपा के लिए चुनौती बनेंगे।  

लालजी वर्मा और राम अचल कौन है?  

पूर्व मंत्री लालजी वर्मा और राम अचल राजभर दोनों बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। एक दौर था जब बसपा सुप्रीमो मायावती इन दो नेताओं पर आंख मूंद कर भरोसा करती थी। ऐसा माना जाता है कि इन दोनों नेताओं ने बसपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग टीम खड़ी कर ली थी और अपने-अपने जाति के वोटों पर उनकी अच्छी पकड़ है। अब यही दोनों नेता सपा के रणनीतिकार बन गए हैं। लखनऊ की सड़कों पर अखिलेश का लालजी का हाथ पकड़ कर सड़क पर निकलना या फिर विपक्ष की बैठक में राहुल गांधी के साथ इन दो नेताओं की तस्वीर सामने आना यह इस बात का परिचायक है कि सपा की सियासत में इनका कद बढ़ रहा है।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीOmprakash Rajbharउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत