लाइव न्यूज़ :

Ayodhya: अयोध्या में दीपोत्सव पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित होंगे, सीएम योगी ने कहा-अगले वर्ष प्रभु श्रीराम अपने मन्दिर में विराजमान होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2023 20:55 IST

Ayodhya: मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास के लिए लगभग दो हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा में कहा कि इस वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किये जाने का लक्ष्य रखा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देराम जी की पैड़ी, सूरजकुण्ड, भरत कुण्ड सहित सभी मंदिरों, घाटों में दीप प्रज्ज्वलन के लिए अभी से तैयारी की जाए।अगले वर्ष प्रभु श्रीराम अपने मन्दिर में विराजमान होने के लिए आने वाले हैं। बड़ा आयोजन बनाने के लिए अभी से काम शुरू कर दें।

Ayodhya:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 21 लाख दिए जलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगले वर्ष प्रभु श्रीराम अपने मन्दिर में विराजमान होंगे लिहाजा इसे एक बड़ा आयोजन बनाने के लिए अभी से काम शुरू किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास के लिए लगभग दो हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा में कहा कि इस वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किये जाने का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने कहा, "राम जी की पैड़ी, सूरजकुण्ड, भरत कुण्ड सहित सभी मंदिरों, घाटों में दीप प्रज्ज्वलन के लिए अभी से तैयारी की जाए।

अगले वर्ष प्रभु श्रीराम अपने मन्दिर में विराजमान होने के लिए आने वाले हैं। इसे एक बड़ा आयोजन बनाने के लिए अभी से काम शुरू कर दें।" गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 15.76 लाख दिये प्रज्ज्वलित किए गए थे। इसे विश्व कीर्तिमान के तौर पर दर्ज किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में इस वक्त लगभग 32 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य हो रहे हैं। इतनी परियोजनाएं देश के किसी एक नगर या जिले में नहीं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि अगले चार से छह माह के भीतर अयोध्या की सड़कें दिल्ली के राजपथ जैसी दिखेंगी, और यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी इसी वर्ष तैयार हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही अयोध्या है जिसका छह वर्ष पूर्व लोग नाम लेने में भी संकोच करते थे, आज यहां सूरजकुंड, गुप्तारघाट, भरत कूप सहित विभिन्न स्थल विकसित हो रहे हैं, जो इसे दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों से लोगों को परेशानी हो रही होगी।

लेकिन किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रारंभिक कठिनाई और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, यहां के लोगों का पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां के सांसद तथा अन्य जनप्रतिनिधि राम जी की पैड़ी, भरतकुण्ड, सूरजकुण्ड तथा अन्य विभिन्न स्थानों पर योग महोत्सव के कार्यक्रम से जुड़ें।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथराम मंदिरउत्तर प्रदेशअयोध्याShri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत