लाइव न्यूज़ :

पहली बार जा रहे हैं वैष्णो देवी तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

By मेघना वर्मा | Updated: June 8, 2018 14:51 IST

वैष्णो देवी के सबसे निकटतम एयरपोर्ट है रानीबाग जहां तक हवाई सफर करके आप पहुंच सकते है। इसके बाद आप गाड़ी करके या बस से 50 किलोमीटर दूर बेस कैम्प कटरा आ सकते हैं।

Open in App

देश में कई लोग ऐसे हैं जो इन छुट्टियों में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे होंगे। कुछ पहाड़ों पर पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने जा रहे होंगे तो कोई समुद्र किनारे दोस्तो के साथ मस्ती करने। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो अपने परिवार के साथ किसी आध्यात्मिक जगह पर घुमने का प्लान बना रहे होंगे। ऐसे में ज्यादातर लोग जम्मू में स्थित माता वैष्णो के दरबार में जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी पहली बार वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही कुछ प्वाइंट्स बताने जा रहे हैं जिनके हिसाब से चलकर बिना परेशान हुए आप आसानी से अपना वेकेशन को इंज्वॉय कर सकते हैं। 

1. 14 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई के लिए सुविधा है भरपूर

वैष्णो देवी जाते समय सबसे जरूरी बात जो ध्यान देने वाली है वो यही है कि मन्दिर तक पहुंचने के लिए आपको 14 किलोमीटर का पहाड़ी रास्ता पैदल तय करना होगा। परेशान मत होइये अब इस रास्ते को इतना आसान बना दिया गया है कि आप बहुत आसानी से यहां पैदल यात्रा कर सकते हैं। अगर फिर भी आपको ये मुश्किल लगता है तो आप घोड़े, खच्चर या पालकी से यहां की चढ़ाई कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं हाल ही में नीचे बाढ़गंगा से अद्धकुमारी तक और फिर अद्धकुमारी से ऊपर मंदिर तक के लिए टैक्सी चलाई जाती है। आप चाहे तो इससे भी अपना सफर कर सकते हैं। अगर आप इन सब चीजों से भी सफर नहीं करना चाहते तो यहां तक का सफर आप हेलीकॉप्टर से भी कर सकते हैं। जहां से सिर्फ 2 किलोमीटर तक का सफर आपको तय करना होगा।  2. यात्रा से पहले जरूर करा लें रजिस्ट्रेशन

यात्रा पर जाने से पहले आप अपने लिए रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें। इस रजिस्ट्रेशन से आपको ना सिर्फ दर्शन में लाभ होगा बल्कि बाद में प्रसाद के लिए भी आपको लम्बी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। इसे करवाने के लिए आज जम्मू कश्मीर के टूरिजन डिपार्टमेंट की वेबसाइट या मंदिर की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- श्रीनगर जा रहे हैं तो जरूर करें ये 5 काम, सफर बन जाएगा यादगार

3. दर्शन के समय जी भर कर देख लें माता की पिंडी

चूकीं पूरे साल यहां भीड़ रहती है इसलिए यहां दर्शन के समय मुश्किल से 45 सेकेंड का मौका हर किसी को दिया जाता है। लाइन में लगने के बाद आप जैसे ही मंदिर में प्रवेश करते है तो जी भर के पिंडी के दर्शन कर लीजिए वरना संभव है कि आपको भी भीड़ में आगे बढ़िए कहकर आगे बढ़ा दिया जाए। 

4. एयरपोर्ट से भी कर सकते हैं यहां तक का सफर तय

वैष्णो देवी के सबसे निकटतम एयरपोर्ट है रानीबाग जहां तक हवाई सफर करके आप पहुंच सकते है। इसके बाद आप गाड़ी करके या बस से 50 किलोमीटर दूर बेस कैम्प कटरा आ सकते हैं। यही से वैष्णो देवी की चढ़ाई शुरू होती है। अगर आप रेल से सफर करना चाहते हैं तो आप निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू तक ट्रेन से आ सकते हैं इसके बाद आप बस से कटरा पहुंच सकते हैं। 

ये भी पढ़े- 12 साल में एक बार खिलते हैं ये फूल, इस बार 8 लाख लोग करेंगे इसके दर्शन

5. चढ़ाई के समय साथ में जरूर रखें खाने की चीजें और रेनकोट

पहाड़ी इलाका होने के साथ वैष्णो देवी में ऊपर चढ़ाई करते हुए दिन में भी बारिश होने की उम्मीद रहती है। अगर आप रात में चढ़ाई शुरू करते हैं तब भी बारिश के आसार रहते हैं। इससे बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने साथ अपना रेनकोट जरूर रखें। साथ ही आप परिवार के साथ है और किसी को भी भूख लग सकती है तो आप अपने साथ कुछ खाने की चीजें जरूर रखें। 

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

मुसाफ़िर अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल