लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: 'उड़ान' योजना के तहत बनाएं जाएंगे 100 नए एयरपोर्ट्स, पर्यटन को चमकाने के लिए इतने करोड़ देगी सरकार

By मेघना वर्मा | Updated: February 1, 2020 13:15 IST

Tourism Budget Announcement 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में ऐलान किया कि जल्द ही भारतीय धरोहर एवं संरक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देनई योजना के तहत सरकार डॉमेस्टिक ट्रैवेल को और भी बढ़ावा देना चाह रही है। उड़ान योजना के अंतर्गत साल 2024 तक 100 एयरपोर्ट्स बनवाए जाएंगें। 

Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए ट्रैवेल और टूरिज्म विभाग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के बजट में इस बात का ऐलान किया है कि उड़ान योजना के अंतर्गत साल 2024 तक 100 एयरपोर्ट्स बनवाए जाएंगें।  इस नई योजना के तहत सरकार डॉमेस्टिक ट्रैवेल को और भी बढ़ावा देना चाह रही है। इसके साथ ही उन जगहों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ना है जो दूरी पर है। इस नई घोषणा को नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान के अंतर्गत बताया गया है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 के अनुसार, सरकार  ने ऐसा वातावरण प्रदान किया है ताकि सरकार के पास 2023-24 तक 1,200 विमान हो सकें। पिछले बजट में, वित्त मंत्री ने घोषणा की थी कि सरकार, भारत को एक ऐसा क्षेत्र बनाएगी जहां विमान किराए पर लेने का केंद्र हो।

वहीं पर्यटन के क्षेत्र को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। वित्त मंत्री में देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया। इसका इस्तेमाल पर्यटन क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। साथ ही वित्त मंत्री ने 2020-21 के लिए संस्कृति मंत्रालय के लिए 3, 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था का भी प्रस्ताव दिया।

भारतीय धरोहर एवं संरक्षण संस्थान की होगी स्थापना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में ऐलान किया कि जल्द ही भारतीय धरोहर एवं संरक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी। साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि पांच पुरातात्विक जगहों- हस्तिनापुर (यूपी), शिवसागर (असम), धौलाविरा (गुजरात), अदिचेल्लूर (तमिलनाडु) और राखीगढी (हरियाणा) पर म्यूजियम और पुरातात्त्विक साइट्स को विकसित किया जाएगा। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१ट्रेवलपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

मुसाफ़िर अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?