लाइव न्यूज़ :

इस मंदिर में लाल नहीं काले हैं हनुमान जी, शिल्पा-बिपाशा को हैं बहुत प्यारे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 15:19 IST

देशभर में हनुमान जी के कई मंदिर हैं। लेकिन हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर जहां उनके चमत्कार का लोहा बॉलीवुड जगत भी मानता है।

Open in App

लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर... यह चौपाई हनुमान जी को समर्पित है। जिसका मतलब है लाल रंग का सिंदूर लगाते हैं, शरीर भी जिनका लाल है, जो वज्र के समान बलवान शरीर है। हमारे देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की मंदिर मौजूद हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है भारत में हनुमान जी का एक मंदिर है जहां उनकी मूर्ति लाल रंग की नहीं बल्कि काले रंग की है। यह अनूठा मंदिर राजस्थान के चांदी के टक्साल में जयमहल के नजदीक स्थित है। इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति चांदी की है। 

 मंदिर से जुड़ी किंवदंती

काले हनुमान जी के पीछे एक किंवदंती है कि जब हनुमान जी ने अपनी शिक्षा पूरी कर ली तो अपने गुरु सूर्य भगवान से गुरु दक्षिणा लेने की बात कही। देवता सूर्य ने हनुमान जी से कहा कि मेरा बालक शनिदेव मेरे आज्ञाओं का पालन नहीं करता है। यदि तुम उसे मेरे पास ला दो तो मैं उसे ही गुरु दक्षिणा समझूंगा। हनुमान जी ने सूर्य देवता की बात मानकर शनि देव को लाने चले गए। कहा जाता है कि जब हनुमान जी ने लेने गए तो शनि देव क्रोधित हो उठे और हनुमान जी पर कुदृष्टि डाली, जिससे उनका रंग काला हो गया। इसके बाद भी हनुमान जी शनिदेव को पकड़कर सूर्यदेव के पास ले आए। तभी से यहां काले हनुमान जी की पूजा की जाती है।  

मंदिर की खासियत  

राजस्थानी स्थापत्य के वास्तु शिल्प वाले इस मंदिर का बाहरी स्वरूप मनमोहक है। मंदिर का दो मंजिला इमारत शानदार महल जैसा दिखाई देता है। हनुमान जी के मंडप में राम जी के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित हैं।

बॉलीवुड हस्तियां भी टेकते हैं मत्था

काले हनुमान की मान्यता इतनी है कि यहां बॉलीवुड हस्तियां अपनी मन्नत लेकर आते हैं। बॉलीवुड के कई स्टार जैसे शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बसु, एकता कपूर और जितेंद्र यहां आ चुके हैं। 

टॅग्स :हनुमान जीबॉलीवुड स्टारहिंदू धर्मरहस्यमयी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

मुसाफ़िर अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर