लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में यमुना नदी में चलेगी 'वाटर टैक्सी', बढ़ेगा टूरिज्म, घटेगा ट्रैफिक

By गुलनीत कौर | Updated: July 1, 2019 16:01 IST

जल्द ही यमुना नदी का विस्तार बढ़ाने का काम किया जाएगा। वाटर टैक्सी चलाने के लिए उसमें पानी का आवश्यक स्तर हो और एक जगह से दूसरी जगह टैक्सी को चलाने के लिए टर्मिनल भी बनाए जाएंगे।

Open in App

राजधानी दिल्ली में जल्द ही अब एक नई तरह की टैक्सी चलगी। इस टैक्सी के चलने से शहर का ट्रैफिक कम हो जाएगा। इतना ही नहीं, ये टैक्सी सर्विस पर्यटकों को भी राजधानी दिल्ली की ओर खींचेंगी। ये हैं 'वाटर टैक्सी'। जैसा नाम, वैसा काम। ये पानी पर चलेंगी।

यमुना नदी पर वाटर टैक्सी

जी हां, इनलैंड वाटरवेज़ अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IWAI) जल्द ही यमुना नदी पर वाटर टैक्सी चलाने वाला है। प्रस्ताव के मुताबिक दिल्ली के चार अलग अलग कोनों से, जिन्हें यमुना नदी से जोड़ा जा सकता है, उसपर इन वाटर टैक्सी को चलाकर दिल्ली की जनता को एक नया यातायात साधन प्रदान किया जाएगा।

वजीराबाद से फतेहपुर रूट पर वाटर टैक्सी

बता दें कि दिल्ली के वजीराबाद से फतेहपुर जात जाने के लिए सड़क मार्ग से ट्रैफिक की वजह से कम से कम 3.5 घंटे का समय लगता है। वाटर टैक्सी की मदद से यह सफर मात्र 45 मिनट में तय किया जा सकेगा।

यमुना नदी पर होगा काम

IWAI के प्रोजेक्ट के मुताबिक जल्द ही यमुना नदी का विस्तार बढ़ाने का काम किया जाएगा। वाटर टैक्सी चलाने के लिए उसमें पानी का आवश्यक स्तर हो और एक जगह से दूसरी जगह टैक्सी को चलाने के लिए टर्मिनल भी बनाए जाएंगे। विभाग की राय में वाटर टैक्सी से दिल्ली में शहरी यातायात के साधना बढ़ जाएंगे।

6 अलग टर्मिनल

यमुना वाटर टैक्सी प्रोजेक्ट में यमुना नदी पर 16 किलोमीटर के दायरे पर काम होगा। कुल 5 टर्मिनल बनाए जाएंगे जहां से वाटर टैक्सी मिलेगी और इन्हें टर्मिनल पर यात्रा के बाद यात्रियों को उतारा जाएगा। ये टर्मिनल होंगे - फतेहपुर जाट, ट्रोनिका सिटी, जगतपुर, वजीराबाद, सोनिया विहार।

यह प्रोजेक्ट दो फेज में पूरा किया जाएगा। पहले फेज में सोनिया विहार से ट्रोनिका सिटी का स्ट्रेच बनाया जाएगा। दूसरे फेज में वजीराबाद से सोनिया विहार और ट्रोनिका सिटी से फतेहपुर जाट को जोड़ा जाएगा। टर्मिनल बनाने के अलावा वेसल भी बनाए जाएंगे ताकि वाटर टैक्सी के सफर को वातावरण के अनुकूल बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें: दिल्ली दर्शन के लिए जल्द ही बढ़ाई जाएगी HOHO बस सेवा, घुमाएगी 50 पर्यटक स्थल, जानें प्रति व्यक्ति किराया

वाटर टैक्सी से बढ़ेगा दूरिज्म

बहरहाल यह प्रोजेक्ट कब से असल मायनों में शुरू होगा, कब ख़त्म होगा और कब वाटर टैक्सी चलने लगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। प्रोजेक्ट को बनाने में 28 करोड़ की लागत लगने का अनुमान लगाया गया है। मगर टैक्सी चलने पर किराया कितना होगा और क्या ये रोजाना के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरह इस्तेमाल हो पाएगा या नहीं, यह वक्त के साथ पता चलेगा।

टॅग्स :दिल्लीट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते