लाइव न्यूज़ :

पर्यटन स्थलों में भारी भीड़: सड़क पर सो रहे लोग, भीषण जाम, होटल फुल बुक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 11, 2019 07:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देकसौल, मनाली, मणिकरण, कुल्लू में एटीएम खाली हो गए हैं. लोग दुकानों में कार्ड स्वैप करवाकर पैसे निकाल रहे हैं.हिमाचल में शिमला और मनाली बेतरह भीड़ है. दोनों जगहों से बीच रास्तों से पर्यटक लौट रहे हैं.

देश के सभी हिल स्टेशनों में पर्यटकों की भारी भीड़ लग गई है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बड़ी तादाद में पर्यटकों के पहुंचने से प्रशासन से लेकर जनता तक परेशान है. उत्तराखंड के नैनीताल, मसूरी, ऋ षिकेश, हरिद्वार में होटल खाली नहीं हैं और कई पर्यटक सड़कों पर सो रहे हैं. कई किमी लंबा जाम है और जो पहुंच गए हैं, उनकी गाडि़यां खड़ी करने के लिए पार्किंग स्पेस नहीं है. नैनीताल में 2000 चौपहिया गाडि़यों की पार्किंग है, पर यहां रोज 6000 तक गाडि़यां आ रही हैं. शनिवार-रविवार को संख्या और बढ़ जाती है. नतीजतन पर्यटक सड़कों, फुटपाथ, पार्किंग में सो रहे हैं. पानी भी नहीं है.

यातायात प्रबंधन के लिए प्रशासन पर्यटकों की गाडि़यां नैनीताल से पहले रोक रहे हैं, पर इससे जाम लग गया है और जिनकी बुकिंग है, वे होटल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. होटल मालिक इससे नाराज हैं. चारधाम यात्रा के कारण उत्तराखंड में हालात बिगड़े हैं. हरिद्वार में सिंहद्वार और सप्तऋ षि के बीच 4 किमी की दूरी में 11 संकरे मोड़ हैं. हाईवे कंस्ट्रक्शन भी जारी है. सो, जाम लगा हुआ है. हिमाचल में शिमला और मनाली बेतरह भीड़ है. दोनों जगहों से बीच रास्तों से पर्यटक लौट रहे हैं. शिमला-मनाली में पानी-पार्किंग की दिक्कत है.

मनाली की मशहूर मॉल रोड पर चलने तक जगह नहीं है. लोग मनाली और शिमला के पास मणिकरण, कसौल, तोष जा रहे हैं, पर वहां भी भीड़ है. शिमला के एसपी कमल किशोर ने कहा, ''पर्यटक सड़कों पर गाडियां पार्क कर रहे हैं. इस वजह से जाम है.'' कुल्लू के डिप्टी एसपी आशीष शर्मा ने बताया, ''धोभी और मनाली के बीच कई सिंगल लेन ब्रिज हैं और हाईवे कंस्ट्रक्शन भी जारी, जिससे जाम लगा है.'' मनाली रेस्टोरेंट और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर बताते हैं कि शिमला और मनाली में सभी होटल बुक हैं. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से बड़ी तादाद में पर्यटक लौट रहे हैं.

कसौल, मनाली, मणिकरण, कुल्लू में एटीएम खाली हो गए हैं. लोग दुकानों में कार्ड स्वैप करवाकर पैसे निकाल रहे हैं.

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठHoli in Uttarakhand 2026: मथुरा-काशी तो बहुत हुए, इस बार देवभूमि में मनाए होली का त्योहार; यादगार रहेगा हर पल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते