लाइव न्यूज़ :

Travel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 28, 2022 13:22 IST

आप अपने पूरे परिवार के साथ इस बार शिमला जाने का प्लान बना लीजिए। अगर आप शिमला जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो सबसे पहले जान लीजिए कि आखिर शिमला ही क्यों। दरअसल, शिमला एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।

Open in App
ठळक मुद्देशिमला हर वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम है।शिमला का नाम देवी काली के अवतार श्यामला माता के नाम पर पड़ा है।

नई दिल्ली: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। ऐसे में जहां एक ओर गर्मी का सितम जारी है तो वहीं अब पेरेंट्स सोच रहे होंगे इस बार बच्चों को वेकेशन के लिए कहां लेकर जाया जाए। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो इसका सीधा सा जवाब है कि कोई हिल स्टेशन। दरअसल, गर्मी के मौसम में किसी हिल स्टेशन जाने का मजा ही कुछ और होता है। 

ऐसे में आप अपने पूरे परिवार के साथ इस बार शिमला जाने का प्लान बना लीजिए। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला यहां का सबसे बड़ा शहर है, जिसका नाम देवी काली के अवतार श्यामला माता के नाम पर पड़ा है। अगर आप शिमला जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो सबसे पहले जान लीजिए कि आखिर शिमला ही क्यों। दरअसल, शिमला एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। शिमला हर वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम है। तो चलिए जानते हैं कि शिमला जाने पर आप कौन-कौन सी जगहें घूम सकते हैं। 

मॉल रोड

अगर आप स्ट्रीट शॉपिंग के शौकीन है तो एक बार मॉल रोड जरूर जाएं। पर्यटकों के बीच यहां के कैफे, रेस्ट्रॉन्ट, होटल और सोशल हैंगआउट काफी मशहूर हैं। 

जाखू हिल्स

अगर आपको खूबसूरत नजारा देखना है तो जाखू हिल्स जाएं। ये शिमला के पास एक ऊंची चोटी है जो अल्पाइन पेड़ों से घिरी है। 

क्राइस्ट चर्च 

उत्तरी भारत का दूसरा सबसे पुराना चर्च क्राइस्ट चर्च ही कहा जाता है, जोकि 1857 का बना है। ये चर्च शिमला के प्रमुख स्थलों में से एक है।

तारा देवी मंदिर 

शिमला जाने पर तारा देवी मंदिर जाना तो जरूर बनता है। माना जाता है कि ये मंदिर 250 वर्ष पुराना है, जोकि तारा पर्वत नामक पहाड़ी के ऊपर स्थित है। ये मंदिर शिमला का बेहद मशहूर मंदिर है। 

टॅग्स :गर्मी में ट्रेवलशिमलाहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते

मुसाफ़िरखुशखबरी! यात्रा के 24 घंटे पहले कैसे कर सकते है यात्री बोर्डिंग स्टेशन चेंज, जाने रेलवे से जुड़े ये खास नियम