लाइव न्यूज़ :

यहां कुत्ते की पूजा के लिए बना है विशेष मंदिर, लोग मांगने आते हैं मन की मुराद

By मेघना वर्मा | Updated: July 20, 2018 11:01 IST

जब बंजारे को सच्चाई का पता चला तो वह बहुत पछाताया और कुत्ते का वहीं कब्र बनवा दी।

Open in App

भारत एक ऐसा देश हैं जिसे आध्यात्मिका का देश भी कहा जा सकता है। यहां लोग ना सिर्फ भगवान को पूजते हैं बल्कि पेड़, नदी यहां तक की पहाड़ों तक को पूजते हैं। मगर क्या आपने कभी सुना है कि देश का एक ऐसा हिस्सा भी है जहां भगवान के साथ-साथ कुत्ते का पूजा भी की जाती है। खास बात यह है कि यहां कुत्ते को पूजने के लिए खास कुत्ते का मंदिर भी बना हुआ है। जी नहीं हम मजाक नहीं कर रहे आज हम आपको ऐसे ही एक राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग कुत्ते के मंदिर में आकर ना सिर्फ अपने मन की मुराद कहते हैं बल्कि पूरे विधि-विधान से  कुत्ते की पूजा भी की जाती है। 

छत्तीसगढ़ में है कुत्ते का मंदिर

वैसे तो आज तक आपने बहुत से मंहिर के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको जिस मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं वो कुत्ते का मंदिर हैं। छत्तीसगढ़ में बना है यह अनोखा कुत्ते का मंदिर। लोग ना सिर्फ यहां कुत्ते की पूजा करने आते हैं बल्कि अपने मन की मुराद भी बोलते हैं। लोगों का मानना है कि यहां मन्नत मांगने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। 

ये भी पढ़ें - भूतिया किला है महाराष्ट्र का शनिवार वाड़ा, इस समय ना जायें वरना आवाजों से रूह कांप उठेगी

कुत्ते ने ढूंढ निकाला था माल

मान्यता है कि एक बंजारा था जिसने अपना कुत्ता साहूकार को गिरवी रखा था। एक दिन साहूकार के घर में चोरी हूई और चोरी किया हुआ माल एक जगह छिपा दिया। इस जगह पर बंजारे के कुत्ते ने सारा माल ढूंढ निकाला। साहूकार ने खुश होकर बंजारे सहित सभी को उनकी चीजें लौटा दिया। कुत्ते के गले में चीट्ठी टांग कर साहूकार ने उसे मालिक के पास जाने को छोड़ दिया। जब कुत्ता अपने मालिक के पास पहुंचा तो बंजारे ने सोचा कि वह साहूकार के यहां से भाग आया है। बस फिर कुत्ते को ड़डे से पीटकर मारने लगा। कुत्ता जब पूरी तरह मर गया तो उसके गले में लगी चिट्ठी को बंजारे ने पढ़ा। जब बंजारे को सच्चाई का पता चला तो वह बहुत पछाताया और कुत्ते का वहीं कब्र बनवा दी। अब इसी जगह कुकरमंदिर बना दिया गया है जहां लोग इस कब्र की पूजा करने आते हैं। 

ये भी पढ़ें - महीने में 10 बार सफर करने वाले यात्री भी नहीं जानते होंगे ट्रेन सीट और टिकट से जुड़ी ये 5 खास बातें

गाजियाबाद में भी बना है कुत्ते का मंदिर

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी कुत्ते का मंदिर बना हुआ है। गाजियाबाद के चिपियाना गांव में बना ये मंदिर मान्यता है कि यदि किसी को कुत्ता काट लें तो उसे इस मंदिर के पास बने तालाब में नहाना पड़ता है। इसके बाद उसे किसी भी तरह के इंजेक्शन लगाने की जरूरत नहीं होती। लाला कुआं के पास बने इस मंदिर में भी कुत्ते की समाधी है। लोग ना सिर्फ यहां कुत्ते की पूजा करने आते हैं बल्कि कुछ लोग सिर्फ कुत्ते का मंदिर सुनकर और आश्चर्य से इसके दर्शन करने आते हैं।   

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो