लाइव न्यूज़ :

बस आप और आपकी बाईक: देश के इन 5 हिस्सों में रोड ट्रिप का मिलेगा खूबसूरत अनुभव

By मेघना वर्मा | Updated: February 24, 2018 14:45 IST

महाराष्ट्र के मुंबई से लेकर तिरुवेंदपुरम तक जाने वाले इस हाईवे से गुजरते हुए आपको भारत के गांवों की अद्भुत तस्वीर देखने को मिलेगी।

Open in App

मोटर साइकिलिंग के शौकीन हैं और दोस्तों के साथ वैकेशन पर जाना पसंद करते हैं तो आप के लिए रोड ट्रिप्स एक बेस्ट ऑप्शन है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें रोड ट्रिप में मजा नहीं आता, लेकिन आज हम देश के ऐसे ही 5 जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लाइफ में एक बार आपको रोड ट्रिप पर जरूर जाना चाहिए। रोड ट्रिप का मतलब सिर्फ प्राकृतिक चीजों को देखने से नहीं बल्कि उन्हें पास से महसूस करने से होता है। भारत आने वाले पर्यटक भी देश में रोड ट्रिप करना बहुत पसंद करते हैं। 

इन 5 जगहों पर बनाएं रोड ट्रिप का प्लान

1. लद्दाख और कश्मीर

लद्दाख और कश्मीर दुनिया की उन 10 जगहों में से एक हैं जिन्हें रोड ट्रिप्स के लिए बेस्ट बताया गया है। इस क्षेत्र की सबसे फेमस बाईक रोड खारदुंग-ला पर चलते हुए आपको कश्मीर और लद्दाख के वो खूबसूरत नजारें दिखेंगे जिन्हें शायद आप सिर्फ कैमरे में कैद नहीं कर पायेंगे। यहां का शांत माहौल जहां आपको खुद से मिलाएगा वहीं आप को दुनिया के शोर-शराबे से दूर ले जाएगा। यहां का बुद्ध कल्चर आपको इस शहर के और पास ले जाएगा। खारदुंग-ला के टॉप की नुब्रा घटी, पांगोंग त्सो झील और श्री नगर की खूबसूरत वादियों में यकीन मानिए आप एक अलग सी ही दुनिया में होंगे। 

कब जाएं: अप्रैल से अगस्त के बीच में।

2. स्पीति घाटी

ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा की हिमाचल प्रदेश पर प्रकृति की अगल सी कृपा है। हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी उन्ही में से एक है। इन्हीं रास्तों पर चलकार आप दुनिया के सबसे ऊंचे गांव पर जा सकते हैं। काजा, ताबो, स्पीती और पिन घटी प्राकृतिक खूबसूरती का बेहतरीन नमूना है। इन रास्तों पर चलते हुए आपको मौसम के साथ हर मोड़ पर संस्कृतियों और रीति-रिवाजों के भी अलग-अलग दृश देखने को मिलेंगे। अगर ताजे खाने खानों के शौकीन हैं तो यहां के रास्ते पर पेड़ों से ताजे सेब और खुबानी(एप्रीकॉट) को तोड़ कर खा सकते हैं। 

कब जाएं: अप्रैल से अक्टूबर के बीच। 

3. एनएच 17

महाराष्ट्र के मुंबई से लेकर तिरुवेंदपुरम तक जाने वाले इस हाईवे पर आपको भारत के कई अलग-अलग राज्य से होकर गुजरना पड़ेगा। गोवा, कर्नाटक और केरल के राज्यों से होते हुए आप तिरुवेंदपुरम पहुंचेंगे। सर्द मौसम, ऊंचें पहाड़ और हरे-भरे पेड़ और जंगल भले ही यहां देखने को ना मिले लेकिन देश के अलग राज्यों और अलग गांवों के बीच से गुजरते हुए आपको जीवन के अलग ही रंग देखने को मिलेंगे। 

कब जाएं: अक्टूबर से फरवरी के बीच। 

4. जैसलमेर और बीकानेर

राजस्थान के रेतीले तल पर बाईक चलना अपने आप में अलग अनुभव देते है। रेट उड़ाती बाईक पर आप जैसलमेर के अलग-अलग रंग देख सकते हैं। जरूरी नहीं सुकून की तलाश में आप पहाड़ों और झरनों के बीच ही जाएं। प्रकृति के इस खुबसूरती के साथ भी समय बिताकर अप खुद को जमीन और एक अपूर्व सा अनुभव पाएंगे। 

कब जाएं: अक्टूबर से फरवरी के बीच।

5. रण, कच्छ

नमक के बनें इस शहर को आप जितना पास से समझेंगे ये उतने ही आपके दिल के करीब आता जाएगा। बाईक राइडिंग की बात करें तो यहां आपको ब्रेक लगाने की शायद जरूरत नहीं होगी। कच्छ के इस रण में विशालकाय भूमि है जो आपको अपने ही अंदाज में चलने की फ्रीडम देती है। दिन से ज्यादा खूबसूरत यहां की राते हैं जब पूरे आकाश पर छाये सितारों को आप आसानी से देख सकेंगे। 

कब जाएं: दिसंबर से फरवरी।   

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठHoli in Uttarakhand 2026: मथुरा-काशी तो बहुत हुए, इस बार देवभूमि में मनाए होली का त्योहार; यादगार रहेगा हर पल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते