लाइव न्यूज़ :

मानसून का लेना है असली मजा तो दिल्ली के पास की इन 5 जगहों की करें सैर

By मेघना वर्मा | Published: July 26, 2018 1:46 PM

बारिश में घूमने का मजा लेना हो तो आप राजस्थान के बूंदी शहर का रुख भी कर सकते हैं।

Open in App

घूमने के शौकीनों के लिए मानसून की बारिश का समय भी सबसे अच्छा होता है। ऑफिस के दो दिन के ऑफ में भी वो शहर के आस-पास कहीं घूमने निकल जाते हैं। आज हम आपको दिल्ली के पास की ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप मानसून के समय घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यह सफर ना सिर्फ रोमांटिक होगा बल्कि आपकी ट्रैवेल डायरी के लिए भी सबसे यादगार बन जाएगा। 

1. मतियाना, हिमाचल प्रदेश

दिल्ली से 390 और शिमला से 45 किलोमीटर की दूरी पर बसा मतियाना गांव आपकी मासून ट्रिप के लिए बेस्ट है। अगर आपको ऑफिस से बस दो दिन की भी छुट्टी मिली हो तब भी आप अपने पार्टनर के साथ यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। बादलों के बीच पहाड़ों पर बसे इस गांव में सेब के बगीचे देखने को मिल जाएगें। बारिश की वजह से यहां हरियाली भी खूब देखने को मिलती है। यहां के फेमस शिव मंदिर के भी आप यहां दर्शन कर सकते हैं। यहां आप नरकंदा भी जा सकते हैं। जहां का प्राकृतिक नजारा आपके दिमाग को सुकून पहुंचाएंगे।

2. बूंदी, राजस्थान

जी हां बारिश में घूमने का मजा लेना हो तो आप राजस्थान के बूंदी शहर का रुख भी कर सकते हैं। दिल्ली से 485 किलोमीटर की दूरी तय करके आप यहां पहुंच सकते हैं। मासून के दौरान राजस्थान के बूंदी इलाके की रंगत देखते ही बनती है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ भीमताल झरने के पास बैठकर रोमांटिक पल बिता सकते हैं। इस झरने को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा आप यहां ईश्वर निवास, बूंदी पैलेस, फूल सागर, तारागढ़ किला और बावड़ियां भी देख सकते हैं। 

3. मांडवा, राजस्थान

राजस्थान का एक और इलाका बारिश के समय घूमने के लिए परफेक्ट हो जाता है। शेखावटी इलाके के मांडवा को ऐतिहासिक स्थानों में भी गिना जाता है। इतिहास और कला पसंद करने वाले लोग यहां आना काफी पसंद करते हैं। दिल्ली से 255 किलोमीटर होने की वजह से आप यहां जल्दी पहुंच भी सकते हैं और यहां आराम से समय लेकर घूम भी सकते हैं। यहां बहुत सी पुरानी हवेलियों के साथ कई आर्ट गैलेरीज भी हैं। 

4. बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश

मानसून के समय हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की छटा ही अलग हो जाती है। बारिश में एडवेंचर का मजा लेना हो तो आप दिल्ली से 380 किलोमीटर की दूरी पर बिलासपुर में आ सकते हैं। यहां स्थित गोविंद सागर झील मानसून सीजन के दौरान जीवंत हो उठता है। इसके चारों ओर फैली हरियाली आपको और भी रोमांटिक फील कराती है। 

5. रूपनगर, पंजाब

पंजाब में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहां बारिश के समय जाना आपके प्यार को और भी परवान पर चढ़ जाता है। सतलुज नदी के किनारे बसे इस नगर को पहले रोपड़ कहा जाता था। बताया यह भी जाता है कि इस नगर को 11वीं सदी में बसाया गया था। इसे सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख स्थान भी बताया जाता है। आप यहां तख्त श्री केशगढ़ साहिब, जटेश्वर महादेव मंदिर और विरासत ए खालसा घूम सकते हैं।   

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजहिमाचल प्रदेश पर्यटनराजस्थान पर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRajasthan Tourism: राजस्थान ने किया कमाल, आठ श्रेणियों में जीते अवार्ड, देखें लिस्ट

कारोबारRajasthan Tourism: राजस्थान टूरिज्म पवैलियन ने जापानी और अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन में दिल जीता, गायत्री राठौड़ ने कहा- पधारो म्हारे देस...

कारोबारRajasthan Tourism: विदेशियों को भायी लाख की चूड़ियां, चाक चलाते कुम्हार और लोहार हुनर, कच्छी घोड़ी नृत्य पर ताल से ताल मिलाई, देखें तस्वीरें

राजस्थानRajasthan Tourism 2023: राजस्थान पर्यटन ने किया कारनामा, दस करोड़ से अधिक पहुंचे पर्यटक, जानें आंकड़े

कारोबारRajasthan Tourism 2023: पर्यटकों को और लुभाएगा राजस्थान, सभी जिलों में दो-दो पर्यटन स्थल का किया जाएगा चयन

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते