DC vs CSK Highlights: संजू सैमसन का तूफान, CSK ने 8 विकेट से रौंदी दिल्ली

Sanju samson 87 Runs, CSK win by 8 wickets: चेन्नई सुपर किंग्स जीत के लिए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, चेन्नई के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 52 गेंदों में 87 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली, उन्होंने 7 चौके 6 छक्के लगाये।

By संदीप दाहिमा | Updated: May 5, 2026 23:23 IST2026-05-05T23:22:12+5:302026-05-05T23:23:28+5:30

DC vs CSK Highlights Sanju samson 87 Csk win by 8 wickets | DC vs CSK Highlights: संजू सैमसन का तूफान, CSK ने 8 विकेट से रौंदी दिल्ली

DC vs CSK Highlights: संजू सैमसन का तूफान, CSK ने 8 विकेट से रौंदी दिल्ली

googleNewsNext
HighlightsDC vs CSK Highlights: संजू सैमसन का तूफान, CSK ने 8 विकेट से रौंदी दिल्लीDC vs CSK: सैमसन-कार्तिक की जोड़ी ने छीनी जीत, दिल्ली पूरी तरह फ्लॉप

DC vs CSK Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी मगर दिल्ली की बल्लेबाजी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, पतुम निसंका 19 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद के एल राहुल 12 रन और आउट, नीतीश राणा 15 रन पर आउट, करुण नायर 13 रन, कप्तान अक्षर पटेल तो सर 2 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 1 चौके 2 छक्के लगाए, समीर रिज़वी ने नाबाद 24 गेंदों में 40 रन जोड़े, आशुतोष शर्मा 14 रन, मिचेल स्टार्क 0 रन। कुल मिलाकर दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी।

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स जीत के लिए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, चेन्नई के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 52 गेंदों में 87 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली, उन्होंने 7 चौके 6 छक्के लगाये, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 6 रन बनाकर आउट हुए, उर्विल पटेल 17 रन पर आउट हुए, कार्तिक शर्मा ने नाबाद 41 रन बनाए, संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा की जोड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 17.3 ओवर में जीत दिलाई, CSK की 8 विकेट से जीत हुई।

Open in app