जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। धार्मिक दृष्टि भी उत्तर प्रदेश का पूरे भारत के विशेष मायने हैं। यहां काशी, अयोध्या, मथुरा, इलाहाबाद जैसे हिन्दू धर्म की पावन स्थलियां हैं। इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले शहर कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, आज़मगढ़ भी इसी राज्य का हिस्सा हैं। उत्तर प्रदेश का इतिहास करीब 4000 वर्ष पुराना माना जाता है। यहां आर्यों ने सबसे पहले कदम रखा था। उसी समय को वैदिक सभ्यता का आरंभ माना जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की वेबसाइट http://up.gov.in/ पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। Read More
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक राजकीय बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं, जिनमें से पांच लड़कियां गर्भवती हैं। एकसाथ इतनी संख्या में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने और गर्भवती होने की खबर सामने आने के बाद हंगामा मच गया। का ...
आसमान से गिरे, खजूर पर अटके. कुछ यही हाल उत्तर प्रदेश की 69 हजार शिक्षक भर्ती के साथ हो रहा है। लंब समय से अटकी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 6 मई के आदेश के बाद शुरू हुई तो उसमें एकबार फिर अड़ंगा लग गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 3 जून को अपने आ ...
औरैया में मारे गये प्रवासी मज़दूरों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों के परिवार वालों 50-50 हज़ार रुपये की सहायता का एलान किया गया है. लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अलग से राहत का एलान किया, समाजवादी पार्टी ने भी हर मृतक के परिवार को 1 लाख के ...
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक क्वारंटाइन सेंटर में 35 वर्षीय शख्स इंसाफ अली की मौत हो गई है। इंसाफ अली ने 14 दिन पहले मुंबई से श्रावस्ती जिला आने के लिए पैदल चलना शुरू किया था। लॉकडाउन के दौरान वह पुलिस वालों से काफी बचता हुआ आया था। लगभग 150 ...
यूपी के एटा में एक ही परिवार की 5 लोगों के मर्डर केस में सनसनीखेज़ खुलासा हुआ है. ये हत्याएं किसी रंजिश की वजह से नहीं की गयी है. घर की बहू दिव्या ने ही पहले सबको खाने में ज़हर दिया.. फिर ब्लेड से कलाई की नस काट कर खुदकुशी कर ली. उसने मासूम बच्चे क ...
हर तरफ पालघर मॉब लिंचिंग की चर्चा है. पालघर में दो संतों की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. मुंबई में कांदिवली के रहने वाले तीन लोगों, 35 साल के सुशीलगिरि महाराज, महाराज कल्पवृक्षगिरि, और 30 साल के ड्राइवर निलेश तेलगाडे को पुलिस की मौजूदगी में ही ...
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे. दिल्ली के एम्स में सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का सोमवार सुबह सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे अंतिम सांस ली. उनकी तबियत लंबे समय से खराब थी. 87 साल के आनंद सिंह बिष्ट यकृ ...
उत्तर प्रदेश में सभी को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि मास्क पहनने से कोरोना वायरस के प्रभाव को कम किया जा सकता है। प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने वालों पर एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जा ...