googleNewsNext

Kanpur Shelter Home की 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित और 5 गर्भवती, जानिए मामले ने क्यों पकड़ा तूल?

By आदित्य द्विवेदी | Published: June 22, 2020 11:17 AM2020-06-22T11:17:49+5:302020-06-22T11:17:49+5:30

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक राजकीय बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं, जिनमें से पांच लड़कियां गर्भवती हैं। एकसाथ इतनी संख्या में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने और गर्भवती होने की खबर सामने आने के बाद हंगामा मच गया। कानपुर के प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए रविवार को बताया कि गर्भवती पाई गईं पांच लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित भी पाई गई हैं। इन लड़कियों को आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर की बाल कल्याण समितियों द्वारा कानपुर रेफर किया गया था।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशkanpuruttar pradesh