दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा किया जाता है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। साउथ अफ्रीका को 1889 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दर्जा मिला था और टीम ने सालों तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मैच खेला, लेकिन 70 के दशक में दक्षिण अफ्रीका सरकार ने रंगभेद नीति में कुछ ऐसे नियम बनाए गए थे, जिस कारण आईसीसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट पर बैन लगा दिया। आईसीसी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को निलंबित करने के बाद कई बड़े-बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भविष्य खत्म हो गया। आखिरकार, पूरे 21 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका में बदलाव आया और रंगभेद की नीति को खत्म किया गया। इसके बाद आईसीसी ने साउथ अफ्रीका को दोबारा क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी और टीम ने 1991 में पहला वनडे खेला और फिर 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साउथ अफ्रीकी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में गीनी जाती है, लेकिन टीम अभी तक एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
IND vs SA, 2nd T20I: गुरुवार को मुलनपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20आई मुराबले में इंडिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। मेन इन ब्लू टीम कटक में सीरीज के पहले मैच में 101 रन से जीत के बाद इस मैच में उतरी है। सूर्यकुमार यादव ने ...
32 वर्षीय खिलाड़ी ने भारतीय टीम में शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 28 गेंद पर नाबाद 59 रन की तूफानी पारी खेली और फिर 16 रन देकर एक विकेट लिया। ...
टीम इंडिया ने मेहमान टीम के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन भारत ने अपनी जबरदस्त की गेंदबाजी की बदौलत प्रोटियाज को 12.3 ओवर में ही 74 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। ...
India vs South Africa 1st T20I Live Score: भारत के लिए तिलक वर्मा (32 गेंद में 26), अक्षर पटेल (21 गेंद में 23) अभिषेक शर्मा (12 गेंद में 17) क्रीज पर समय बिताने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ...
IND vs SA 1st T20 Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के आज 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ...
पांड्या ने 5 चौके, 3 छक्के, 25 गेंदों में 216 की स्ट्राइक से अपने छठी T20I अर्धशतक जड़ा। पांड्या ने 59 रनों की पारी खेली, जो केवल 28 गेंदों में आई। इसमें उनके 6 चौके और 4 छ्क्के शामिल थे। ...
तिलक वर्मा का छक्का छत से टकराया और बाराबती स्टेडियम से 89 मीटर दूर जाकर बाहर चला गया। अंपायरों को गेंद बदलनी पड़ी क्योंकि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई थी। ...