पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा जिले में गोली मार कर हत्या कर दी गई। मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था।मानसा जिले के मूस वाला गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म जून 1993 को हुआ था। अपनी रैपिंग के जरिए उन्होंने लाखों फैंस बनाए थे। दरअसल अपने गैंगस्टर रेप के जरिए वे फेमस हुए थे। हालांकि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। अपने कॉलेज के दिनों में ही संगीत सीखा था। बाद में वे कनाडा चले गए थे।