एसबीआई ने कहा कि इनमें सबसे बड़ा एनपीए खाता ऊर्जा एंड मेटल्स लिमिटेड का 396.74 करोड़ रुपये का है, जिसे 85 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के साथ 29 मार्च, 2022 को होने वाली ई-नीलामी में बेचा जाएगा। ...
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के एनपीए में यह बढ़ोतरी आरबीआई द्वारा जनवरी 2019, फरवरी 2020, अगस्त 2020 और मई 2021 में एमएसएमई के लिए चार ऋण पुनर्गठन योजनाओं की घोषणा के बाद भी हुई है। ...
चंदौली जिले के अलीनगर के रहने वाले मेवालाल ने वाराणसी पुलिस को सूचना दी कि उनके भारतीय स्टेट बैंक के रामनगर शाखा के पेंशन खाते से 15 सितम्बर 2021 से 05 अक्टूबर 2021 के बीच में लगातार फर्जी तरीके से 1,19,000 रुपये की निकासी की गयी है। ...
एसबीआई ने कुछ ग्राहकों को ऐसे पत्र भेजे हैं जिनमें लिखा है कि किसी अमेरिकी, यूरोपीय संघ या संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध सूची में दिखाई देने वाली संस्थाओं, बैंकों, बंदरगाहों या जहाजों से जुड़े किसी भी लेनदेन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। ...
कांग्रेस का आरोप है कि ऊंचे पदों पर बैठे लोगो और बैंकों के साथ घोटाले करने वालों की मिली भगत के बिना यह संभव नहीं है। राहुल गांधी ने इसे लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। ...
SBI Big Update: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा 31 दिसंबर, 2021 को जारी फिटनेस संबंधित मानकों के अनुसार गर्भावस्था के तीन महीने से अधिक होने की स्थिति में महिला उम्मीदवार को अस्थायी रूप से अयोग्य माना जाएगा। ...
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि एसबीआई ने तीन महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को अयोग्य कहा है। उन्होंने कहा कि बैंक का यह कदम भेदभावपूर्ण और गैरकानूनी है और यह कानून के तहत प्रदत्त मातृत्व लाभों को प्रभावित कर सकता है ...