Bank Holiday February 2022: इस साल 28 दिन की फरवरी जिसमें बैंक रहेंगे 12 दिन बंद, यहाँ देखें छुट्टियों की लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 24, 2022 08:51 PM2022-01-24T20:51:18+5:302022-01-24T20:52:57+5:30

Bank Holiday February 2022: फरवरी माह में बसंत पंचमी और गुरु रविदास जयंती के दिन बैंकों में अवकाश रहेगा।

Bank Holiday Alert for February 2022 Banks closed 12 days this month check full list | Bank Holiday February 2022: इस साल 28 दिन की फरवरी जिसमें बैंक रहेंगे 12 दिन बंद, यहाँ देखें छुट्टियों की लिस्ट

यदि आप व्यक्तिगत रूप से अपने बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो छुट्टियों की सूची देखने के बाद ही ऐसा करें। (file photo)

Highlights जनवरी महीने में 16 दिन की छुट्टियां थीं।दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। कुछ अवकाश/त्योहार किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होते हैं।

Bank Holiday February 2022: इस साल फरवरी महीना 28 दिन का है। आपको बता दें कि इस माह में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टियां की लिस्ट जारी कर दी है। इस छुट्टियों में दो शनिवार और दो रविवार भी शामिल हैं। ब्रांच जाने से पहले लिस्ट जरूर चेक कर लें।

पहले जनवरी महीने में 16 दिन की छुट्टियां थीं। फरवरी की इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। फरवरी माह में बसंत पंचमी और गुरु रविदास जयंती के दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। हालांकि, पूरे महीने में पूरे देश में सभी बैंक 12 दिनों तक बंद नहीं रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां होती हैं।

फरवरी के महीने में पड़ने वाले कुछ अवकाश/त्योहार किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होते हैं। इसलिए बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए यदि आप व्यक्तिगत रूप से अपने बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो छुट्टियों की सूची देखने के बाद ही ऐसा करें। जनवरी के इस अंतिम सप्ताह में भी बुधवार 26 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे जो कि हमारा गणतंत्र दिवस है।

यहाँ देखें छुट्टियों की सूचीः

2 फरवरी - सोनम लोचर (गंगटोक में बैंक बंद)

5 फरवरी - सरस्वती पूजा/श्री पंचमी/बसंत पंचमी (अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद)

6 फरवरी - रविवार

12 फरवरी - महीने का दूसरा शनिवार

13 फरवरी - रविवार

15 फरवरी - मोहम्मद हजरत अली जन्मदिन/लुई-नागई-नी (इम्फाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद)

16 फरवरी - गुरु रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद)

18 फरवरी - डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद)

19 फरवरी - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद)

20 फरवरी - रविवार

26 फरवरी - महीने का चौथा शनिवार

27 फरवरी - रविवार।

Web Title: Bank Holiday Alert for February 2022 Banks closed 12 days this month check full list

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे