समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पार्टी की अनदेखी से नाराज होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजावादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भी इससे जुड़ने का दावा किया है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व में बिखराव देखने को मिला था। जब अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की भी अनदेखी की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने नया मोर्चा बनाने का फैसला किया है। Read More
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी के बयान का जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने कहा, "जो रामराज्य है वही समाजवाद है। बीजेपी वाले कहते हैं सबका साथ सबका विकास। समाजवादी सिद्धांतों पर चले बिना सबका साथ सबका विकास कैसे संभव है?" ...
24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज के सुलेमसराय में राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद विधान सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा। ...
Uttar Pradesh Legislative Council: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भगवान राम और मध्यकाल के महान संत तुलसीदास पर टिप्पणी कर रहे हैं. ...
राम चरित मानस विवाद पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि समस्या का समाधान इसपर निर्भर करता है कि सलाहकार कौन है? दुर्योधन का सलाहकार शकुनि था, अर्जुन के श्रीकृष्ण थे। परिणाम सामने है। शकुनि को पालेंगे तो सत्यानाश होना ही है। ...
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सूबे के बजट प्रस्ताव पर हो रही बहस का जवाब देते हुए विपक्षी दल सपा के सारे आरोपों को धूल धूसरित करते हुए कहा कि भारत में राम राज्य कायम करना है न कि समाजवाद। ...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। हालांंकि इस दौरान वे शिवपाल सिंह यादव पर जरूर नरम नजर आए। ...