अखिलेश यादव बोले- 'जो रामराज्य है वही समाजवाद है', योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी का जवाब दिया

By शिवेंद्र राय | Published: March 3, 2023 03:08 PM2023-03-03T15:08:15+5:302023-03-03T15:09:34+5:30

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी के बयान का जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने कहा, "जो रामराज्य है वही समाजवाद है। बीजेपी वाले कहते हैं सबका साथ सबका विकास। समाजवादी सिद्धांतों पर चले बिना सबका साथ सबका विकास कैसे संभव है?"

Akhilesh Yadav said 'What is Ramrajya is socialism' replied to Yogi Adityanath's comment | अखिलेश यादव बोले- 'जो रामराज्य है वही समाजवाद है', योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी का जवाब दिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

Highlightsअखिलेश यादव ने दिया समाजवाद पर की गई टिप्पणी का जवाबकहा- जो रामराज्य है वही समाजवाद हैयोगी आदित्यनाथ ने कहा था- देश समाजवाद से नहीं बल्कि राम राज्य से चलेगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह देश समाजवाद से नहीं बल्कि राम राज्य से ही चलेगा। सीएम योगी ने समाजवाद को अप्रासंगिक बताते हुए कहा था कि सपा के लोगों ने समाजवाद के नाम पर पाखंड किया और केवल अपने लोगों को मजबूत करने का काम किया।

अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी के बयान का जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने कहा, "जो रामराज्य है वही समाजवाद है। बीजेपी वाले कहते हैं सबका साथ सबका विकास। समाजवादी सिद्धांतों पर चले बिना सबका साथ सबका विकास कैसे संभव है?  भाजपा के लोग बाबा साहब का दिया संविधान नहीं मानते। ये संविधान को बदलना चाहते हैं। 'समाजवाद' शब्द सरकार तर्क में कह रही है कि यह शब्द बाद में आया। लेकिन अगर हम अपने समाज को देखें और समझें तो भारतीय समाज हमेशा समाजवादी रूप में ही आगे बढ़ा है।"

इस दौरान अखिलेश यादव ने राज्य में जातीय जनगणना का मुद्दा एक बार फिक से उठाया। अखिलेश ने कहा, "जातीय जनगणना खुशहाली का रास्ता होगा। जातीय जनगणना से समाज में एक दूसरे के प्रति जो भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर जो भेदभाव और खाई पैदा करती है वो खाई खत्म होगी।"

योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, "आज देश में जो कमेरा वर्ग है, जो अपने हाथों से कमा कर खा रहा है और सब का पेट भर रहा है चाहे वो मजदूर है चाहे वो किसान है आज वो बदहाल और परेशान है। उत्तर प्रदेश न्यूनतम मजदूरी सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन कब तक होगा?  सरकार वो है जो बजट खर्च नहीं कर पा रही है। हमारे किसानों को धोखा दे रही है। ये सरकार सवालों के जवाब नहीं दे रही है। जब सवाल पूछा जाता है तो पीछे हट जाती है।"

बता दें कि पिछले कुछ समय से अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। समाजवाद को लेकर जारी बहस के बीच विधानसभा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा, "संविधान की प्रस्तावना पढ़ लीजिएगा। संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद के लक्ष्य को ही बताया गया है। हम लोगों ने संविधान की शपथ ली है। ऐसा कहना समाजवाद की जरूरत नहीं है। चाहे जो कहे यह संविधान विरोधी कथन है।"

Web Title: Akhilesh Yadav said 'What is Ramrajya is socialism' replied to Yogi Adityanath's comment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे