समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पार्टी की अनदेखी से नाराज होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजावादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भी इससे जुड़ने का दावा किया है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व में बिखराव देखने को मिला था। जब अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की भी अनदेखी की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने नया मोर्चा बनाने का फैसला किया है। Read More
Lok Sabha Election 2019: डिंपल यादव कन्नौज से सपा की वर्तमान सांसद है। यह सीट समाजवादी पार्टी की पारिवारिक सीट मानी जाती है क्योंकि जब से पार्टी ने इस पर चुनाव लड़ना शुरू किया, उसे हर बार सफलता मिली है। ...
मैनपुरी के अलावा माना जा रहा है कि मायावती और मुलायम फैजाबाद (अयोध्या), पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, कन्नौज, आजमगढ़ और गोरखपुर में ऐसी ही साझा रैली करेंगे। ...
पूर्व समाजवादी पार्टी प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई हैं। साल 2016 में सपा प्रवक्ता बनने के बाद पंखुड़ी पहली बार चर्चा में आई थीं. लेकिन अगस्त 2018 में उन्होंने सपा का दामन छोड़ दिया। पंखुड़ी पाठक सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव ...
लोकसभा चुनाव 2019: पंखुड़ी पाठक सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं. उनकी पहचान तेज-तर्रार और तीखे वार करने वाली फायर ब्रैंड नेता के तौर पर होती है. पढ़िए लोकमत न्यूज़ से उनकी खास बातचीत. ...
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं। सपा ने ट्वीट कर बताया कि पूनम सिन्हा सपा नेता डिम्पल यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुई हैं। ...
रॉबर्टसगंज लोकसभा सीट पर 1989 से लेकर 2014 तक बीजेपी पाँच बार जीत हासिल कर चुकी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले साल रॉबर्टसगंज लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे बीजेपी सांसद राम सकल को राज्यसभा के लिए नामित किया था। ...