फिरोजाबाद: शिवपाल के लिए वोट मांगने पहुंचे मुलायम के भाई अभयराम यादव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: April 17, 2019 05:22 PM2019-04-17T17:22:56+5:302019-04-17T17:22:56+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: शिवपाल यादव के उतरने से सपा के गढ़ में ही अक्षय यादव की चुनौतियां काफी बढ़ गई है। यहां मुख्य मुकाबला चाचा-भतीजे के बीच ही है।

Firozabad: Mulayam's brother Abhayram Yadav came to demand a vote for Shivpal for loksabha elections 2019 | फिरोजाबाद: शिवपाल के लिए वोट मांगने पहुंचे मुलायम के भाई अभयराम यादव

अक्षय प्रताप सपा के मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे हैं।

Highlightsफिरोजाबाद में 4.31 लाख यादव वोट है।फिरोजाबाद सीट से शिवपाल सिंह यादव पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बुधवार को मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव शिवपाल सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने यहां अपने शिवपाल सिंह यादव के समर्थन में वोट मांगे। बता दें कि समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वह यहां अपने भतीजे और वर्तमान सांसद अक्षय यादव का मुकाबला करेंगे। अक्षय प्रताप सपा के मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे हैं।

शिवपाल यादव के उतरने से सपा के गढ़  में ही अक्षय यादव की चुनौतियां काफी बढ़ गई है। बीजेपी ने यहां कमजोर प्रत्याशी उतारा है और मतदान से केवल 20 दिन पहले ही प्रत्याशी की घोषणा की है। मुख्य मुकाबला चाचा-भतीजे के बीच ही है।

फिरोजाबाद में 4.31 लाख यादव वोट है। शिवपाल बसपा प्रमुख मायावती के कार्यकाल (2007-12) में विपक्ष के नेता रहे हैं और इसके अलावा सपा सरकारों में मंत्री भी। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज से बागी सपा विधायक हरिओम यादव भी शिवपाल के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। हरिओम यादव तीन बार से विधायक हैं। 

1992 में सपा का गठन हुआ था और यादव और मुस्लिम इसके वोट बैंक है। फिरोजबाद सीट पर करीब 1।56 लाख मुसलमान वोट हैं। मुसलमानों की ज्यादातर आबादी चूड़ियों के व्यवसाय से जुड़ी है। 

Web Title: Firozabad: Mulayam's brother Abhayram Yadav came to demand a vote for Shivpal for loksabha elections 2019