साक्षी महाराज भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के नेता हैं। वर्तमान में वो उत्तर प्रदेश के उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद हैं। इनका पूरा नाम स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी है। 1956 को उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में साक्षी महाराज का जन्म हुआ था। साक्षी महाराज ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1990 में की। बीजेपी से पहले वह समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय क्रांति दल से भी जुड़े थे। 1991 में यह मथुरा से सांसद बने थे। 1996 से 1998 तक फर्रुखाबाद से सांसद चुने गए। ये 2000 और 2006 में राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।