रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Rohit Sharma 11th Test Century: इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज मार्क वुड ने दो और टॉम हार्टली ने एक विकेट लिया है। सलामी बल्लेबाज के रूप में तीन शतक मारे है। ...
IND vs ENG, 3rd Test Live: कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत में शुरुआती झटकाें से उबर कर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को शानदार कमबैक किया। ...
जडेजा साल 2019 से भारत में खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस दौरान रवींद्र जडेजा ने 19 पारियों में 8 अर्धशतक लगाए हैं। ...
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी की धार दिखाई। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर कूटा। ...
T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बुधवार को यहां कहा कि इस साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा भारत की कप्तानी करेंगे। ...
Team India Head coach Rahul Dravid: दक्षिण अफ्रीका में थे और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला हुई और अब हम इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहे हैं। हमारी इस बीच कोई बातचीत नहीं हुई। ...
ind vs eng live score: 1932 के बाद से कुल मिलाकर 133 टेस्ट मैचों में आमना-सामना किया है। इंग्लैंड ने 51 और भारत ने 32 में जीत दर्ज की। 50 मैच ड्रा रहा। ...