रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IND Vs PAK ICC ODI World Cup 2023: रोहित शर्मा का संतुलन, विराट कोहली का जज्बा और जसप्रीत बुमराह की कलात्मकता भारत को शनिवार को यहां होने वाले विश्व कप मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत का प्रबल दावेदार बनाते हैं। ...
शुभमन गिल शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 मुकाबले के लिए 99 प्रतिशत उपलब्ध हैं। ये जानकारी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दी। ...
अफगानिस्तान ने आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप मैच में बुधवार को भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 272 रन बनाये थे। जवाब में रोहित शर्मा के विस्फोटक शतक और कोहली के अर्धशतक की मदद से भारत ने ये लक्ष्य केवल 35 ओवर में हासिल कर लिया। ...
रोहित अब विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। तेंदुलकर के 6 शतक थे जबकि रोहित के अब 7 शतक हो गए हैं। ...