राष्ट्रीय जनता दल भारत की एक राजनीतिक पार्टी है। बिहार से निकले राजनेता लालू प्रसाद यादव ने इसे 5-7-1997 को की थी। इस दल ने भारतीय राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने में भी सफल रही। लोकसभा चुनाव में पार्टी मैदान में उतरती है। इसी पार्टी के नेता केंद्र में रेल मंत्री भी रहे हैं। फिलहाल पार्टी का नेतृत्व लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव कर रहे हैं। युवा राष्ट्रीय जनता दल इसी पार्टी का युवा संगठन है। राष्ट्रीय जनता दल का बिहार में मजबूत जनाधार है। साथ ही पार्टी आसपास के कई अन्य राज्यों में भी उम्मीदवार उतारती है। Read More
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार की चर्चा किये जाने के बाद राजद और कांग्रेस के कई नेता मंत्री बनने का ख्वाब पालने लगे थे। लेकिन तेजस्वी यादव ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। ...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता का भरोसा नीतीश से उठ चुका है। भाजपा ने नीतीश के लिए दरबाजा बंद कर दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के लोग अब राम पर सवाल उठाते हैं। जबकि राम इस देश के संविधान में हैं। ...
बिहारः जगदेव बाबू 10 फीसदी लोगों से सत्ता खींच लाये, लेकिन लालू परिवार सबसे बड़ा शोषक बन गया। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 33 साल से सत्ता आप भोग रहे हैं और शोषण दूसरा करेगा? ये नाटक करना बंद कर दीजिये। ...
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कमान संभालने के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह लगातार नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार में अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ...
पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी को भेजे गए पांच पन्नों के जवाब में सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के साथ-साथ राजद नेतृत्व की पोल खोलकर रख दी है। ...
राजद विधायक सुधाकर सिंह ने पार्टी की ओर से जारी की गई कारण बताओं नोटिस का जवाब भेज दिया है। सुधाकर सिंह ने हाल में नीतीश कुमार पर तल्ख टिप्पणियां की थी, इसके बाद से उनके खिलाफ पार्टी की ओर से नोटिस जारी किया गया था। ...
रामेश्वर महतो ने अपने दल के ही मंत्री अशोक चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा है कि इन्होंने विधान परिषद् चुनाव में अपने ही दल के प्रत्याशी को हराने का काम किया और राजद प्रत्याशी की जीत पर खूब जश्न भी इन्होंने मनाया था। ...
बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने भागलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जिन्हें आज 10 फीसदी में गिना जाता है वह पहले मंदिर में घंटी बजाते थे और अंग्रेजों के दलाल थे। आलोक मेहता का निशाना आरएसएस पर था। ...