भारतीय संसद का उच्च सदन राज्यसभा को कहते हैं। भारतीय संविधान के मुताबिक राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। मौजूदा समय में 245 सदस्यों का प्रावधान है। इसमें अधिकांश सदस्यों को जनता अप्रत्यक्ष रूप से चुनती है वहीं 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में हो सकते हैं। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है। वहीं प्रत्येक दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। राज्यसभा के वर्तमान सभापति वेंकैया नायडू और उपसभापति नवनिर्वाचित हरिवंश हैं। Read More
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि सरकार ने उन पर दबाव डाला है और सदन के संरक्षक के रूप में उन्होंने सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध को हल करने का कोई प्रयास नहीं कि ...
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि क्या सच में? किसी ने नियम पुस्तिका फेंक दी? संसद को जलाया जा रहा है। मोदी और शाह चाकू लेकर लोकतंत्र की हत्या करते हुए संसद में घूम रहे हैं! 12 सांसद बाहर बैठे हैं. 700 किसान मर गए। किसने किया यह सब? ...
राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के विरोध और हंगामे के बीच मंगलवार को ‘निर्वाचन विधि (संशोधन) विधेयक, 2021’ को ध्वनिमत से मंजूरी दी। बिल पास होने के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। ...
सोशल मीडिया पर उनका वीडियो शेयर कर लोग उनके गुस्से और श्राप देने की आलोचना करने लगे। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय बच्चन को दिल्ली बुलाकर ईडी से पूछताछ करने से भी जोड़ा। ...
राज्य सभा के शीतकालीन सत्र से निलंबित 12 सांसदों में से 10 सोमवार शाम उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पोती के रिसेप्शन में पहुंचे। यह दृश्य देख कई लोग हैरान रह गए। ...
विपक्ष के उच्च स्तरीय सूत्रों ने बताया कि वे सोमवार सुबह राज्यसभा में नेता पीयूष गोयल द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। सूत्रों के मुताबिक सरकार की तरफ से कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, भाकपा और माकपा को निमंत्रण भेजा गया है। ...
9 दिसंबर को प्रसारित साक्षात्कार के दौरान, गोगोई ने कोविड प्रतिबंधों और सामाजिक दूरी और बैठने की व्यवस्था की कमी का हवाला देते हुए संसद में अपनी खराब उपस्थिति को उचित ठहराया था। ...
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि एनडीटीवी को दिए एक साक्षात्कार में जस्टिस गोगोई की वह टिप्पणी जिसमें उन्होंने कहा था कि जब उन्हें ऐसा महसूस होगा वह उच्च सदन में भाग लेंगे, संसद का अपमान करने जैसा है। ...