Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
हैंडल द्वारा ऑनलाइन साझा की गयी सामग्री में कुछ अज्ञात लोगों को यात्रा के दौरान मंच से मोदी के लिए हिंदी में अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है ...
Parliament Session: 21 अगस्त तक चले मानसून सत्र में लोकसभा में मात्र 37 घंटे कामकाज हो पाया तो राज्यसभा में 41 घंटे 15 मिनट. बेशक हमेशा की तरह सरकार शोर-शराबे के बीच ही विधायी कामकाज निपटाने में सफल हो गई. ...
पुलिस ने मेयर प्रीति गुप्ता, देवा गुप्ता और सुगंधा गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब राहुल गांधी के बैनर लगाने के लिए अनुमति ली गई थी, तो किसी अन्य दल को उसमें दखल नहीं देना चाहिए था। ...
चुनावी राज्य बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के तहत मजफ्फरपुर रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी पर “चुनाव आयोग (ईसी) की मदद से वोट चुराकर” चुनाव जीतने का भी आरोप लगाया। ...
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे एसएससी अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज शर्मनाक ही नहीं, बल्कि एक डरपोक सरकार की पहचान है।" ...