Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रेलवे की नीतियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लोगों को 'एलीट ट्रेन' की तस्वीर दिखाकर लुभाया जा रहा है, जिस पर गरीब पैर भी नहीं रख सकता। ...
कांग्रेस साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जारी करने वाले पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में राहुल गांधी द्वारा 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में कही बातों और वादों को आधार बनाएगी। ...
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आज मध्य प्रदेश में एंट्री के साथ ही राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर नफरत और डर फैलाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा बीजेपी धर्म जाति प्रदेश बंटवारे की राजनीति कर ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस हमला करते हुए कहा कि वहां पर कोई भी सोनिया गांधी या राहुल गाधी की कुर्सी की बगल में बैठने की हिम्मत नहीं कर सकता है। ...
Powerful Indians in 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 100 शक्तिशाली भारतीयों की लिस्ट में नंबर-1 पर हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्हें एक्स एकाउंट पर 95.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ...