Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार को उम्मीद थी कि उन्हें विपक्षी एकता का संयोजक बनाया जायेगा। लेकिन वह नही हुआ। इसके अलावा गठबंधन के नया नाम "इंडिया" रखे जाने पर भी उनकी असहमति थी। ...
भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि विमान को भोपाल हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। हालांकि,विमान की आपात लैंडिंग के पीछे का कारण और गंतव्य जैसी जानकारी उपलब्ध नहीं है। ...
'मोदी उपनाम' से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में गुजरात उच्च न्यायालय ने राहुल को निचली अदालत से मिली सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राहुल गांधी ने उच्चतम न्यायलय का दरवाजा खटखटाया था। ...
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा कि जब न्यायपालिका ने भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की, तो उसे सरमा की टिप्पणी पर भी स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। ...
कांग्रेस नेता को 24 मार्च, 2023 को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जब गुजरात की एक अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया था और आपराधिक मानहानि के आरोप में दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। ...
Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव अभियान समिति का गठन किया और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। ...