पाकिस्तान एक मुस्लिम बहुल राष्ट्र है जो 1947 में भारत से टूटकर बना था। पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना माने जाते हैं। पाकिस्तान ने लोकतांत्रिक शासन प्रणाली अपनाई हुई है लेकिन वहां की राजनीति में सेना का दखल ज्यादा होता है। 1972 में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) ने बगावत की और एक अलग मुल्क बन गया। इस तरह पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन नेता नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के आरोप में सजा का काट रहे हैं। 2018 के आम चुनाव में इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय है। Read More
पिछले महीने एक पाकिस्तानी परिवार अपने 12 साल के साबीह शिराज नाम के बच्चे के हार्ट की सर्जरी करवाने नोएडा आया हुआ था। बच्चे के हार्ट की सर्जरी 25 फरवरी को हुई और 16 मार्च तक उसको डॉक्टरों ने ऑब्जर्वेशन में रखा और 18 मार्च को अस्पताल से छुट्टी दी गई। ...
कोरोना वायरस दुनिया के 198 देशों में फैल चुका है। सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस अमेरिका में मिले हैं. अमेरिका-चीन के बाद इसका ज्यादा असर यूरोपीय देशों पर पड़ा है। इस वायरस चलते पिछले तीन दिनों में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. ...
स्वास्थ्य सेवाओं के मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार सिंध में 421 मरीज, पंजाब में 345, बलूचिस्तान में 131, खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में 123, गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) में 84, इस्लामाबाद में 25 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मामला सामने आया है। ...
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी जवानों ने गुरुवार दोपहर बाद पुंछ जिले के देवार क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और यह करीब बीस मिनट तक चली। ...
दुनिया के अन्य देशों के तुलना में पाकिस्तान में कोरोना वायरस का एक दूसरा पैटर्न देखने को मिल रहा है. जहां दुनिया भर में कोरोना वायरस से ज्यादातर बुजुर्ग लोग पीड़ित हुए हैं, वहीं पाकिस्तान में कोविड-19 का असर युवाओं में ज्यादा देखा जा रहा है. ...
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी है कि देश में कोविड-19 से संक्रमण के मरीजों की तादाद 1,037 हो गई है। सिंध में 413 मामले हैं, बलूचिस्तान में 115, पंजाब में 296, खैबर पख्तूनख्वा में 117, गिलगित-बाल्टिस्तान में 80, इस्लामाबाद में 15 और पाकिस्तान के कब ...
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाकिस्तान में भी 31 मार्च तक मुसाफिर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया है। पाकिस्तान में अब तक 7 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। ...