Pakistan Violates Ceasefire: पाकिस्तानी जवानों ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पुंछ, कठुआ और उरी में गोलीबारी की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 26, 2020 04:50 PM2020-03-26T16:50:14+5:302020-03-26T16:50:14+5:30

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी जवानों ने गुरुवार दोपहर बाद पुंछ जिले के देवार क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और यह करीब बीस मिनट तक चली।

Pakistani jawans violate ceasefire, firing in Poonch, Kathua and Uri | Pakistan Violates Ceasefire: पाकिस्तानी जवानों ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पुंछ, कठुआ और उरी में गोलीबारी की

सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन बुधवार देर रात शुरू हुआ और बृहस्पतिवार सुबह तक रुक-रुककर होता रहा। (file photo)

Highlightsपाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार रात हीरानगर सेक्टर के पंसार, मनयारी और चक गंगा में मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी की।एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की 646 घटनाएं हुयी हैं।

जम्मूः पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सैनिकों ने इसका जवाब दिया।

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी जवानों ने गुरुवार दोपहर बाद पुंछ जिले के देवार क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और यह करीब बीस मिनट तक चली।

इससे पहले पाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार रात हीरानगर सेक्टर के पंसार, मनयारी और चक गंगा में मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी की। यह गोलीबारी सुबह तक जारी रही। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने बुधवार को बताया था कि इस साल एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की 646 घटनाएं हुयी हैं। 

सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन बुधवार देर रात शुरू हुआ और बृहस्पतिवार सुबह तक रुक-रुककर होता रहा। सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों से इसका माकूल जवाब दिया। उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बारामूला जिले के उरी सेक्टर में हाजीपीर इलाके में स्थित भारतीय चौकियों पर हल्के हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने बिना उकसावे के दिखायी गयी इस आक्रमकता का पूरा-पूरा जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Web Title: Pakistani jawans violate ceasefire, firing in Poonch, Kathua and Uri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे