ओड़िसा जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िसा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िसा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िसा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। Read More
कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण में बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम सात बजे के आसपास हुआ ये हादसा भारत का अब तक का चौथा सबसे भीषण हादसा है। ...
ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई। इस हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। ...
ओडिशा ट्रेन हादसे से पूरा देश मर्माहत है, वहीं राजनैतिक दल इसे लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हो गये हैं। सियासी हमले के इसी क्रम में पप्पू यादव ने रेल मंत्रालय और पीएम मोदी पर बेहद तीखा हमला बोला है। ...
पीएम मोदी भी आज ओडिशा के लिए रवाना हो रहे हैं। वह बालासोर में घटनास्थल का दौरा करेंगे। इसके बाद उन अस्पतालों का दौरा भी करेंगे जहां ट्रेन हादसे में घायल यात्री भर्ती हैं। ...