ओड़िसा जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िसा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िसा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िसा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। Read More
आरोपी गोपाल दास के वकील हरिशंकर अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि झारसुगुडा में प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इस मामले की जांच कर रही अपराध शाखा को बर्खास्त पुलिसकर्मी (आरोपी) की नार्को और पॉलीग्राफी जांच कराने की अनुमति दे दी है। ...
ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस. के. बंसल ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री की किसी पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर हत्या देश में दुर्लभतम मामलों में से एक है। ...
पुलिस द्वारा एक बयान में कहा गया है, "बृजराजनगर पीएस के तहत गांधी चौक चौकी के एएसआई गोपाल कृष्ण दास को एसपी झारसुगुड़ा द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत निहित शक्ति का प्रयोग करते हुए 30 जनवरी 2023 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।" ...
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की असप्ताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक कार्यक्रम के दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया था। नब किशोर दास पर एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने गोली चलाई थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिय ...
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निजी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। ...
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर रविवार को हमला किया गया। उन पर एक पुलिस अधिकारी ने उस समय गोली चलाई जब वे एक बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले की है। ...
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग ने कहा कि अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है। 2015 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। ...
India vs Wales, Men's Hockey World Cup 2023: भारत ने गुरुवार को यहां वेल्स को 4-2 से हराकर पूल डी में दूसरा स्थान हासिल कर ‘क्रॉस-ओवर’ मैच के लिये क्वालीफाई किया जिसमें टीम का सामना एफआईएच हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिये न्यूजील ...