ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास का निधन, ASI ने चलाई थीं सीने पर गोलियां

By शिवेंद्र राय | Published: January 29, 2023 08:39 PM2023-01-29T20:39:06+5:302023-01-29T20:52:24+5:30

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की असप्ताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक कार्यक्रम के दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया था। नब किशोर दास पर एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने गोली चलाई थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया था।

Odisha Health Minister Naba Das passed away Shot At Brajarajnagar In Jharsuguda District | ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास का निधन, ASI ने चलाई थीं सीने पर गोलियां

एक कार्यक्रम के दौरान नब किशोर दास पर जानलेवा हमला किया गया था

Highlightsरविवार दोपहर नब किशोर दास पर जानलेवा हमला किया गया थाएक कार्यक्रम के दौरान उन पर फायरिंग की गई थीनब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था

भुवनेश्वर: ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास की रविवार को गोली लगने से मौत हो गई। अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में एक पुलिस अधिकारी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दास को कथित तौर पर गोली मार दी। दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘जख्मों का उपचार किया गया और हृदय की गति में सुधार के लिए कदम उठाए गए। गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उनका उपचार किया गया। लेकिन, तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया।’’ 

बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया था। नब किशोर दास पर एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने गोली चलाई थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया था। मंत्री नब दास झारसुगुड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मंत्री जब रास्ते में अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी एएसआई ने अपनी रिवॉल्वर से उन पर फायर झोंक दिया।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री पर हुए हमले के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक  ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया था।  राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास को गोली मारने की घटना ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई। दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

मंत्री के समर्थकों ने उनकी ‘सुरक्षा में चूक’ पर सवाल भी उठाए हैं। कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि दास को निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई थी। बता दें कि  मंत्री नब किशोर दास ओडिशा के सबसे धनी नेताओं में से एक माने जाते हैं। नब किशोर दास धार्मिक भी थे और हाल ही उन्होंने महाराष्ट्र के एक शनि मंदिर को 1 करोड़ रुपये का सोने का घड़ा भी दान किया था जिसकी कीमत एक करोड़ बताई गई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Web Title: Odisha Health Minister Naba Das passed away Shot At Brajarajnagar In Jharsuguda District

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे