न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया। जीत के बाद इंग्लैंड ग्रुप-1 की पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। ...
न्यूजीलैंड के खिलाफ आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने हैट्रिक विकेट लेने का कारनामा किया। वह इस वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। ...
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने अपनी सेमीफाइन की संभावना को और भी प्रबल बना दिया है। सुपर 12 के ग्रुप 1 की अंक तालिका में भी इंग्लैंड अब चौथे स्थान से सीधे दूसरे स्थान पर आ गई है। ...