लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, ट्रेन में गांधीनगर से अहमदाबाद तक सफर भी किया, देखें तस्वीरें

भारत : Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाने के बाद वंदे भारत ट्रेन में महिला उद्यमियों के साथ की यात्रा, देखें तस्वीरें

भारत : ब्लॉग: रहस्यमय सर्कुलर...नाराजगी और पीएमओ तक हलचल! मुकुल रोहतगी ने क्यों ठुकराया फिर अटॉर्नी जनरल बनने का प्रस्ताव

अन्य खेल : 36th National Games: 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन, पीएम मोदी ने कहा- खिलाड़ियों को जोश और जुनून के साथ आगे बढ़ना है...

भारत : ड्रीम सिटी परियोजना बनने पर सूरत बन जाएगा हीरा व्यापार का विश्व सुविधाजनक केंद्र- गुजरात दौरे पर बोले पीएम मोदी

अन्य खेल : राष्ट्रीय खेलों के अहमदाबाद में आज भव्य उद्घाटन से पहले हुआ ड्रोन शो, पीएम मोदी ने ट्वीट की दिलचस्प तस्वीरें, वीडियो भी हो रहे वायरल

भारत : Attorney General of India: सीनियर अधिवक्ता आर वेंकट रमणी देश के नए अटॉर्नी जनरल नियुक्त, केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे

भारत : Chief of Defence Staff: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे नए सीडीएस, बिपिन रावत की जगह लेंगे

भारत : सीएम योगी आज अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का करेंगे उद्घाटन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर लता दीदी को किया याद

भारत : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना: 80 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी, दिसंबर 2022 तक फ्री राशन मिलेगा