लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय खेलों के अहमदाबाद में आज भव्य उद्घाटन से पहले हुआ ड्रोन शो, पीएम मोदी ने ट्वीट की दिलचस्प तस्वीरें, वीडियो भी हो रहे वायरल

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2022 09:17 IST

साल 2015 के बाद पहली बार देश में नेशनल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इस बार इसकी मेजबानी गुजरात कर रहा है। 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात के छह शहरों में होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 7 साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय खेलों का हो रहा है आयोजन, आज उद्घाटननेशनल गेम्स की मेजबानी इस बार गुजरात कर रहा है, राज्य के छह शहरों में खेला का आयोजन।राष्ट्रीय खेलों के दौरान 36 खेलों में 28 राज्यों और आठ केंद्र-शासित प्रदेशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

अहमदाबाद: राष्ट्रीय खेलों (National Games) का उद्घाटन आज अहमदाबाद में होने जा रहा है। इससे पहले बुधवार को अहमदाबाद के लोगों ने दिलचस्प ड्रोन शो का लुत्फ उठाया। इसकी कुछ तस्वीरें पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट की है। वहीं, कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। साल 2015 के बाद पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन देश में हो रहा है और इस बार मेजबानी गुजरात कर रहा है। 

राष्ट्रीय खेलों की हालांकि शुरुआत टेबल टेनिस की प्रतियोगिता से हो चुकी है जो इस माह 20 से 24 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय खेल में कई और खेल इवेंट भी शामिल है। उद्घाटन आज किया जाएगा। इन खेलों का आयोजन 10 अक्टूबर तक गुजरात में होना है। 

36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात के छह शहरों-गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में होगा। राष्ट्रीय खेलों के दौरान 36 खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें 28 राज्यों और आठ केंद्र-शासित प्रदेशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 

पिछली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 2015 में केरल में हुआ था। इसमें 33 खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था। इस बार रोलर स्केटिंग, सॉफ्टबॉल और सॉफ्ट टेनिस को राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है, जबकि बीच हैंडबॉल, बीच वॉलीबॉल और नौकायन को आयोजन से बाहर कर दिया गया है। योगासन और मलखंब को भी इस बार राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल किया जाएगा। 

नेशनल गेम्स सात साल बाद क्यों हो रहे हैं?

राष्ट्रीय खेलों का पिछला संस्करण 2015 में केरल में हुआ था। गोवा को 2016 में अगले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करनी थी, लेकिन लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण यह आयोजन स्थगित होता रहा। 2019 में, भारतीय ओलंपिक संघ ने खेलों के आयोजन में विफल रहने के लिए गोवा पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की भी धमकी दी थी। फिर साल 2020 में COVID-19 महामारी के कारण खेलों को एक बार फिर अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

टॅग्स :राष्ट्रीय खेलगुजरातअहमदाबादनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!