Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
PM Modi in Gwalior: पीएम मोदी ने कहा कि सिंधिया स्कूल के 125 वर्ष होने पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। आज आज़ाद हिंद सरकार का स्थापना दिवस भी है, मैं आप सभी को इसकी भी बधाई देता हूं। ...
अपने भाषण के दौरान, पीएम मोदी ने गगनयान की परीक्षण उड़ान और चालक दल के भागने की प्रणाली के महत्व पर प्रकाश डाला और इस बात पर जोर दिया कि "आज भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।" ...
भारत के प्रस्तावित पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक आयोजित होने के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को बधाई दी। ...
इसरो प्रमुख ने बताया कि उड़ान को कुछ समय के लिए रोका गया और फिर दूसरे प्रयास में कामयाबी हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड कंप्यूटर द्वारा गैर-अनुरूपता का पता चलने के बाद शुरुआत में उड़ान को रोका गया। ...
रोजगार योग्यता में पुरुषों की भागीदारी जहां करीब 47 प्रतिशत है, वहीं महिलाओं में 52 प्रतिशत स्किल्ड हैं। कौशल विकास योजना के तहत युवा कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, फूड प्रोसेसिंग, फर्नीचर और फिटिंग, हैंडीक्राफ्ट, जेम्स और जूलरी, लेदर टेक ...
पीएम मोदी ने शुक्रवार को भारत में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम(आरआरटीएस) का शुभारंभ किया। यह भारत की पहली रैपिडएक्स ट्रेन होगी। जिसे नमो भारत के नाम से पहचाना जाएगा। ...