Namo Bharat Rapid Rail: पीएम मोदी ने 'नमो भारत रैपिड रेल' का किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों के साथ किया सफर

By संदीप दाहिमा | Published: October 20, 2023 01:20 PM2023-10-20T13:20:20+5:302023-10-20T13:24:10+5:30

Next

Delhi Meerut RRTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के लोगों को नई सौगात दी है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को भारत में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम(आरआरटीएस) का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम ने साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाली रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि यह भारत की पहली रैपिडएक्स ट्रेन होगी। जिसे नमो भारत के नाम से पहचाना जाएगा।

पीएम ने इस दौरान साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाली रैपिडएक्स ट्रेन - 'नमो भारत' में स्कूली बच्चों और चालक दल से बातचीत भी की।

पीएम मोदी ने दिल्ली गाजियाबाद मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला साल 2019 में रखी थी। चार साल बाद पीएम ने इसका शुक्रवार को उद्घाटन किया। रैपिडएक्स उर्फ नमो भारत से पहचानी जाने वाली यह ट्रेन साहिबाबाद से दोहाई डिपो के बीच चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन पांच स्टेशन से होकर गुजरेगी।

सबसे पहले साहिबाबाद से यह ट्रेन शुरु होगी। इसके बाद गाजियाबाद, गुलधर, ,दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन। इस ट्रेन की स्पीड 100 से लेकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। सबसे खास बात यह है कि 17 किलोमीटर की दूरी आप इस ट्रेन के माध्यम से 15 से लेकर 17 मिनट में पूरी कर लेंगे।

सभी स्टेशन पर ट्रेन महज 30 सेकंड के लिए रुकेगी। इस ट्रेन में महिलाओं के लिए अलग से कोच होंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए यहां 50 फीसदी महिला स्टाफ तैनात किए जाएंगे।