Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Cabinet approved 2024: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आज मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। ...
Powerful Indians in 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 100 शक्तिशाली भारतीयों की लिस्ट में नंबर-1 पर हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्हें एक्स एकाउंट पर 95.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ...
Lok Sabha Elections 2024: राजनाथ सिंह के पुत्र के उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक होने या अमित शाह के पुत्र के क्रिकेट निकाय (बीसीसीआई) में होने की वंशवाद से तुलना की गई है. ...
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में महज कुछ दिन ही बाकी हैं। आज बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक है। इस बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ संगठन के ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में कहा कि यहां की सत्ता पर काबिज डीएमके और उसकी सहयोगी कांग्रेस देश को भाषा, धर्म और जाति के आधार पर बांट रहे हैं। ...
Telangana BJP MP Arvind: वह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) आपके स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं। वह शादियों के लिए पैसे भेज रहे हैं। वह एसएचजी (स्वयं सहायता समूहों) को ऋण दे रहे हैं। ...
Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए यह लक्ष्य 400 से अधिक सीटें जीतने का है। ...