'उन्हें इसलिए मारा गया क्योंकि मैंने ममता को हराया...': पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर सुवेंदु अधिकारी बोले

By रुस्तम राणा | Updated: May 7, 2026 17:07 IST2026-05-07T17:04:03+5:302026-05-07T17:07:31+5:30

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सवेंदु अधिकारी ने कहा, "चंद्रनाथ रथ की हत्या का एकमात्र कारण यह है कि वह मेरे कार्यकारी सहायक थे और मैंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। मैं अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करूंगा।"

'He Was Killed Because I Defeated Mamata...': Suvendu Adhikari On PA Chandranath Rath’s Murder | 'उन्हें इसलिए मारा गया क्योंकि मैंने ममता को हराया...': पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर सुवेंदु अधिकारी बोले

'उन्हें इसलिए मारा गया क्योंकि मैंने ममता को हराया...': पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर सुवेंदु अधिकारी बोले

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने का एकमात्र कारण यह था कि वह उनके कार्यकारी सहायक थे और अधिकारी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा, "चंद्रनाथ रथ की हत्या का एकमात्र कारण यह है कि वह मेरे कार्यकारी सहायक थे और मैंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। मैं अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करूंगा।"

बुधवार रात रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर एक गाड़ी में आए और उन्होंने उस कार को धीमा करने पर मजबूर कर दिया, जिसमें अधिकारी के निजी सचिव सफ़र कर रहे थे; इसके बाद उन्होंने बेहद करीब से उन पर गोलियों की बौछार कर दी।

चंद्रनाथ रथ की माँ, हसिराणी रथ ने गुरुवार को अपने बेटे की हत्या के पीछे के लोगों के लिए आजीवन कारावास की माँग करते हुए कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उन्हें फाँसी दी जाए।  शोक संतप्त माँ ने आरोप लगाया कि यह हमला इसलिए हुआ, क्योंकि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आ गई थी। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूँ कि दोषियों को सज़ा मिले। मैं एक माँ हूँ, मैं नहीं चाहती कि उन्हें फाँसी दी जाए। मैं उनके लिए आजीवन कारावास चाहती हूँ।"

Web Title: 'He Was Killed Because I Defeated Mamata...': Suvendu Adhikari On PA Chandranath Rath’s Murder

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे