RCB के खिलाफ मुकाबले में मिचेल मार्श ने सिर्फ 49 गेंदों में जड़ा शतक, LSG के लिए सबसे तेज सेंचुरी

मिचेल मार्श ने पिछले साल इसी मैदान पर आरसीबी के ख़िलाफ़ ऋषभ पंत के 54 गेंदों में बनाए गए शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2026 22:31 IST2026-05-07T22:19:42+5:302026-05-07T22:31:50+5:30

In the match against RCB, Mitchell Marsh smashed a century in just 49 balls—the fastest century for LSG. | RCB के खिलाफ मुकाबले में मिचेल मार्श ने सिर्फ 49 गेंदों में जड़ा शतक, LSG के लिए सबसे तेज सेंचुरी

RCB के खिलाफ मुकाबले में मिचेल मार्श ने सिर्फ 49 गेंदों में जड़ा शतक, LSG के लिए सबसे तेज सेंचुरी

googleNewsNext
HighlightsLSG vs RCB: मार्श द्वारा 49 गेंदों में बनाया गया शतक LSG के किसी भी बल्लेबाज़ का सबसे तेज़ शतकLSG vs RCB: उन्होंने ऋषभ पंत के 54 गेंदों में बनाए गए शतक के रिकॉर्ड को तोड़ाLSG vs RCB: आउट होने से पहले उन्होंने 56 गेंदों में 9 छक्के और 9 चौके लगाकर 111 रन बनाए

लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मिचेल मार्श ने गुरुवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक अहम मुकाबले में सिर्फ 49 गेंदों शतक जड़ दिया। मार्श द्वारा 49 गेंदों में बनाया गया शतक एलएसजी के किसी भी बल्लेबाज़ का सबसे तेज़ शतक है। उन्होंने पिछले साल इसी मैदान पर आरसीबी के ख़िलाफ़ ऋषभ पंत के 54 गेंदों में बनाए गए शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

इससे पहले मिचेल मार्श ने अर्शिन कुलकर्णी के साथ पारी की शुरुआत की और सिर्फ़ 20 गेंदों में आईपीएल का अपना अब तक का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा। इसके बाद इसी अंदाज में अपना शतक पूरा किया और आउट होने से पहले 56 गेंदों में 9 छक्के और 9 चौके लगाकर 111 रन बनाए। 

मैच के उन्होंने इस मैच में 102 मीटर लंबा छक्का लगाया। उन्होंने तेज़ी से रन बनाए हैं और जोश हेजलवुड ने 17वें ओवर की पहली गेंद में उनका विकेट लिया। जिस समय मार्श आउट हुए तब टीम का स्कोर 165/2 था। एलएसजी एक विशाल स्कोर बनाने की राह पर है, क्योंकि टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला करने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने उन्हें पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया था।

Open in app