लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Lok Sabha Elections 2024: 45 घंटे घ्यान के बाद दिल्ली लौटे पीएम मोदी, बाढ़ और भीषण गर्मी को लेकर करेंगे बैठक, नई सरकार के 100 दिन कार्यक्रम पर चर्चा

भारत : Lok Sabha Election Result 2024: एग्जिट पोल में बीजेपी को मिलती दिख रही बंपर जीत, जानें कौन से दांव ने विपक्ष को किया चित

भारत : AAP's Somnath Bharti On Exit Polls: यदि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे, एग्जिट पोल पर बोले आप नेता सोमनाथ

भारत : Lok Sabha Elections 2024:भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए बरकरार रखेगा सत्ता, जनता ने विपक्षी राजनीति को खारिज कर दिया, नरेंद्र मोदी का इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला

भारत : Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024: पांच एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत, फिर दिखा पीएम मोदी का करिश्मा, तीसरी बार सरकार बनाने के करीब

कारोबार : GST Collections May 2024: 10 प्रतिशत बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये, नई सरकार गठन से पहले भरी झोली

भारत : Delhi Exit Poll Result: गठबंधन पर भारी मोदी मैजिक, दिल्ली में बीजेपी को 6 से 7 सीट का अनुमान, मनोज तिवारी भी कन्हैया पर भारी

भारत : Gujarat Exit Poll Result: नरेंद्र मोदी के साथ है गुजरात, बीजेपी को 25 से 26 सीट का अनुमान, वोट शेयर भी बढ़ा

भारत : Election Exit Poll Result 2024: नेहरू के बाद हो सकते हैं नरेंद्र, मनमोहन से इंदिरा तक सब छूट सकते हैं पीछे, एक्जिट पोल एनडीए की बड़ी कामयाबी का कर रहे हैं दावा

भारत : Madhya Pradesh Exit Poll Result: बीजेपी को 28 से 29 सीट, छिंदवाड़ा भी हार सकती है कांग्रेस, एमपी में मोदी लहर