Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
दारुमा गुड़िया एक खोखली, गोल, जापानी पारंपरिक गुड़िया है जिसे बौद्ध धर्म की ज़ेन परंपरा के संस्थापक बोधिधर्म के आधार पर बनाया गया है। ये गुड़िया आमतौर पर लाल रंग की होती हैं और भारतीय भिक्षु बोधिधर्म को दर्शाती हैं। ...
प्रवासी भारतीयों की एक महिला द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री को पहली बार देखने के अपने अनुभव को बताते हुए महिला भावुक हो गई। उसने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उसके लिए पिता समान हैं। ...
डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि पथराव हुआ है। हम विस्तृत जांच करेंगे और अगर किसी तरह की संपत्ति का नुकसान हुआ है तो उस संबंध में थाने में आवेदन ज़रूर दिया जाएगा और जांच कराई जाएगी। ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) को जनता "दंडित" करेगी। ...
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी छोटी लाइन को मिटाने के बजाय उससे बड़ी लाइन खींचने में यकीन रखते हैं। यही बात सोनिया गांधी, प्रियंका वाद्रा और राहुल गांधी को अखरती है।’’ ...
India-Japan Economic Forum: आज भारत विश्व की सबसे तेज grow करने वाली major economy है और बहुत जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी economy बनने जा रहा है। ...
Trump Tariff on India: प्रेक्षकों का मानना है कि भारत पर 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लागू होने के बावजूद दोनों देशों के बीच समझौते की उम्मीद अभी बाकी है. ...
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: "कोई तो है हमारी चिंता करने वाला…जिस पर हमें भरोसा है!" जनधन योजना ने 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को बैंकिंग से जोड़ा, सविता जी हों या रेबेका अम्मा, मनोज जी हों या अशोक जी... हर किसी की जिंदगी में नई रोशनी आई है। अब हर ज ...