लाइव न्यूज़ :

'मैं मुख्यमंत्री हूं आतंकवादी नहीं', PM के दौरे की वजह से हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं मिलने पर चन्नी

By अनिल शर्मा | Updated: February 15, 2022 11:56 IST

पंजाब सीएम ने कहा कि वह आतंकवादी नहीं है और पंजाब हमारे हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए जांच एजेंसियों का उपयोग करने से काम नहीं चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब सीएम ने कहा कि वह आतंकवादी नहीं है और पंजाब हमारे हाथों में सुरक्षित हैपीएम की रैली की वजह से पंजाब सीएम होशियारपुर में राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं हो सकेकांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने इस पर आपत्ति जताई और इसे शर्मनाक बताया

पठानकोट: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सोमवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी रैली में शामिल होना था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के मद्देनजर लगाए गए 'नो फ्लाई जोन' के कारण उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने इस पर आपत्ति जताई और इसे शर्मनाक बताया। वहीं अब चन्नी ने इसपर काफी नाराजगी जाहिर की है।

पंजाब सीएम ने कहा कि वह आतंकवादी नहीं है और पंजाब हमारे हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए जांच एजेंसियों का उपयोग करने से काम नहीं चलेगा। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं सुबह 11 बजे ऊना में था लेकिन अचानक (होशियारपुर के लिए) उड़ान भरने की अनुमति पीएम मोदी के दौरे के कारण अस्वीकार कर दी गई। इसे नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया। मैं होशियारपुर में राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं हो सका।

चन्नी ने मामले पर अपनी बात रखते हुए कहा, मुझे उतरने की अनुमति थी। यह हमारा पंजाब है और यह हमारे हाथों में सुरक्षित है। चरणजीत चन्नी मुख्यमंत्री हैं, वह आतंकवादी नहीं है कि आप उसे होशियारपुर जाने से रोक रहे हैं। चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन किया जाना चाहिए और विपक्ष के खिलाफ एजेंसियों (ईडी, सीबीआई) का उपयोग करने से काम नहीं चलेगा।

टॅग्स :Charanjit Singh Channiनरेंद्र मोदीपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज