लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को मिली जमानत, पीएम मोदी पर ट्वीट को लेकर असम पुलिस ने किया था गिरफ्तार

भारत : तमिलनाडु: कुलपतियों की नियुक्ति का अधिकार राज्य को देने वाला बिल विधानसभा से पारित, CM स्टालिन बोले- PM मोदी के गृह राज्य में भी ऐसा होता है

भारत : एनसीपी नेता ने पीएम मोदी के आवास के बाहर हनुमान चालीसा और नमाज पढ़ने की मांगी इजाजत, अमित शाह को लिखी चिट्ठी

भारत : मुंबईः पीएम मोदी को मिला पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, प्रधानमंत्री ने कहा-लता दीदी उम्र और कर्म दोनों में बड़ी थीं...

भारत : कोविड-19ः तेजी से बढ़ रहा केस, पीएम मोदी बोले-पर्वों को खूब उल्लास और सौहार्द के साथ मनाइए, सभी को कोरोना से सतर्क रहना है...

कारोबार : ‘डिजिटल लेनदेन’ प्रतिदिन 20000 करोड़ रुपये का, पीएम मोदी बोले-देश में ईमानदारी का माहौल बना, पूरे शहर में घूमेंगे और एक भी पैसे का लेनदेन नकद में नहीं करेंगे

भारत : कश्मीर घाटी में पीएम मोदी, कहा-माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी ने जो मुसीबतें झेलीं, आपको नहीं उठानी पड़ेंगी, जानें क्या है मामला

भारत : पल्ली पंचायत 2022: अब मुसिबत भरी जिन्दगी नहीं होगा जीना- कश्मीरी युवाओं को पीएम मोदी ने किया संबोधन, दिया 20 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का सौगात

भारत : GMC Election Results 2022: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक जीत, 60 में से 58 सीटों पर कब्जा, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत : आधुनिक भारत में देश की पहली ‘कार्बन न्यूट्रल पंचायत’ बनी पल्ली, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन