Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक बयान में कहा गया कि इनमें से लगभग 67 प्रतिशत खाते गांवों और छोटे कस्बों में खोले गए हैं। ...
Himachal Tragedy Floods: ‘बिहारी वास्तुकार’ संबंधी अपनी कथित टिप्पणी के बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा को राजनीति बंद कर देनी चाहिए। ...
मंत्री ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ महिला संस्थापक पुरस्कार; विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष दर्शकों की पसंद स्टार्टअप पुरस्कार। ...
Assembly Elections: वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की कुल 90 सीट में से 68 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा 15 सीट हासिल करके दूसरे स्थान पर रही थी। ...
MP Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 की अधिकृत घोषणा से काफी पहले बृहस्पतिवार को अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर दी। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह मणिपुर में अत्यधिक हिंसा पर चुप रहे जबकि पूरी दुनिया ने इसकी निंदा की। यह संबोधन मणिपुर संकट पर चर्चा का विरोध करने पर चार भाजपा विधायकों को दिल्ली विधानसभा से मार्शलों द्वारा बाहर न ...
Madhya Pradesh Election 2023: चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा से वीरेंद्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह, छतरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर से राजेश कुमार वर्मा को टिकट दिया गया है। ...