Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: 28 अगस्त 2014 को शुरुआत, 18 अगस्त 2023 को जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार, 56 प्रतिशत खाते महिला के नाम, यहां देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 18, 2023 09:05 PM2023-08-18T21:05:59+5:302023-08-18T21:07:21+5:30

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक बयान में कहा गया कि इनमें से लगभग 67 प्रतिशत खाते गांवों और छोटे कस्बों में खोले गए हैं।

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana Started on August 28- 2014 August 18- 2023 number accounts crossed 50 crores 56 percent accounts women, see figures here | Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: 28 अगस्त 2014 को शुरुआत, 18 अगस्त 2023 को जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार, 56 प्रतिशत खाते महिला के नाम, यहां देखें आंकड़े

file photo

Highlightsखातों में कुल जमा राशि 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।खातों से लगभग 34 करोड़ रुपे कार्ड मुफ्त जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) खातों में औसत शेष राशि 4,076 रुपये है।

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: देश में जनधन खातों की कुल संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गयी है। इनमें से 56 प्रतिशत खाते महिलाओं से जुड़े हैं। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक बयान में कहा गया कि इनमें से लगभग 67 प्रतिशत खाते गांवों और छोटे कस्बों में खोले गए हैं।

इन खातों में कुल जमा राशि 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि इन खातों से लगभग 34 करोड़ रुपे कार्ड मुफ्त जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) खातों में औसत शेष राशि 4,076 रुपये है।

इनमें से 5.5 करोड़ से अधिक को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्राप्त हो रहा है। वित्तीय समावेशन पर राष्ट्रीय मिशन यानी प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को हुई थी। यह देश के वित्तीय परिदृश्य को बदलने में सफल रहा है।

पीएमजेडीवाई खाताधारकों को कई लाभ प्रदान करता है। इसमें खाते में न्यूनतम राशि रखने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा मुफ्त रुपे डेबिट कार्ड, दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा इसमें शामिल हैं।

Web Title: Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana Started on August 28- 2014 August 18- 2023 number accounts crossed 50 crores 56 percent accounts women, see figures here

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे