Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो 'मंगलसूत्र' की बात करते हैं लेकिन ये हमारा मुद्दा नहीं है क्योंकि हम यह चुनाव महंगाई, बेरोजगारी जैसे गंभीर 'मुद्दों' पर लड़ना चाहते हैं। ...
Narendra Modi In Malda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने उत्तरी मालदा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के अररिया और मुंगेर संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार, 26 अप्रैल को अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अररिया व मुंगेर में क्रमशः दोपहर 12.45 और 2.45 बजे अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंग ...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के बीच आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर शुरू हई आमने-सामने की लड़ाई के कारण चुनावी अभियान ने बेहद रोचक मोड़ ले लिया है। ...
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने इटली के मुक्ति दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर मेलोनी और इटली के लोगों को बधाई दी। मोदी ने कहा, ‘‘जून में जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। ...
Narendra Modi In Shahjahanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को उत्तर प्रदेश में थे। पीएम मोदी ने शाहजहांपुर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया। ...
Narendra Modi In Aonla: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने आंवला लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। ...
Tejashwi Yadav Purnia: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए और इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच जंग जारी है। इस बीच एनडीए और इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। ...